Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा पुलिस विभाग में निजी सचिव के पद पर कार्यरत प्रमोद कश्यप 39 वर्ष 8 माह की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हुए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ,पंचकूला:हरियाणा पुलिस विभाग में निजी सचिव के पद पर कार्यरत प्रमोद कश्यप 39 वर्ष 8 माह की सेवा के बाद आज सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अपने सेवाकाल में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निवर्हन किया।इस दौरान पुलिस मुख्यालय में डीजीपी हरियाणा मनोज यादव की उपस्थिति में एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था नवदीप विर्क, एडीजीपी श्रीमति कला रामचंद्रन, डीआईजी राकेश आर्य सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग नियमों की अनुपालना करते हुए उनका अभिनंदन किया गया।
 
डीजीपी ने प्रमोद को बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताते हुए उनकी सेवाओं की प्रशंसा की तथा उनके योगदान को पुलिस विभाग के इतिहास में अविस्मर णीय बताया। उल्लेखनीय है कि कुरूक्षेत्र जिला के मूल निवासी प्रमोद ने हरियाणा पुलिस विभाग में वर्ष 1981 में क्लर्क के रूप में ज्वॉइनिंग की थी। इस के बाद पुलिस विभाग में अनेक पदों पर रहते हुए विभिन्न शाखाओं में सराहनीय सेवाएं प्रदान की। उन्होंने अपने कार्यकाल में सात पुलिस महानिदेशकों के साथ निजी सचिव के तौर पर सराहनीय सेवाएं दी।इस अवसर पर  प्रमोद ने सेवाकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों का आभार जताया।  

Related posts

हरियाणा मंत्रिमण्डल ने स्क्रूटनी फीस, लाइसेंस फीस और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज में बदलाव को दी मंज़ूरी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; ओल्ड फरीदाबाद नोटबंदी के विरोध में आज कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शव यात्रा निकाल कर, उनका पुतला जलाया।

Ajit Sinha

पलवल: जिला में मुनीष शर्मा आईएएस ने संभाला जिला उपायुक्त का पदभार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!