Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

हे भगवान फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रुकने नाम बिल्कुल नहीं ले रहा हैं, अब मरीजों की 208 तक पहुंची

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हे भगवान् यह क्या हो रहा हैं फरीदाबाद में, कोरोना संक्रमित के मामले थमने का तो नाम ही ले रहा। फरीदाबाद में इन दिनों जिस तरीके से लगातार कोरोना संक्रमित के मरीज बढ़ रहे हैं इससे तो यही लगता हैं कि कोरोना संक्रमण को रोकने में जिला प्रशासन के सभी प्रयास फ़ैल हो रहे हैं उनके सभी प्रयासों को शहर की जनता विफल करने में लगी हैं। इसको तो यहीं लगता हैं कि जनता कोरोना संक्रमण को बिल्कुल हलके में लेना शुरू कर दिया हैं। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित के मरीजों की संख्या बढ़ कर 208 हो गई हैं, जोकि कल के मुकाबले कुल 15 मरीज ज्यादा हैं और इनमें सेअब तक  कुल 115 मरीज ठीक हुए हैं। 
उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 9493 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 3345 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 6142 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 9285 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 9288 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 8530 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 550 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 208 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 80 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 7 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 115 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही।  

Related posts

फरीदाबाद :भाजपा का उपवास: जो पार्टियां लोकतंत्र के दुश्मन हैं, वहीँ पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रियता से बौखला कर, लोकसभा को चलने नहीं दिया।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में गत15 अगस्त की रात हुई सूरज उर्फ़ चुन्नी हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला में अवैध खनन को लेकर सीईओ जिला परिषद सतबीर मान की अध्यक्षता में हुई बैठक

Ajit Sinha
error: Content is protected !!