
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में गत 15 अगस्त की रात एक शख्स ने मामूली कहासुनी के दौरान एक शख्स की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। मरने वाले शख्स का नाम सूरज उर्फ़ चुन्नी , उम्र 34 साल हैं। ये ओल्ड फरीदाबाद थाने का बीसी था , और मृतक सूरज पर कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं ,जिसमें चोरी और लड़ाई झगड़े के जैसे मामले का होना शामिल हैं। अब क्राइम ब्रांच -30 की टीम ने हत्या आरोपित गणेश को गिरफ्तार किया हैं। ये सनसनीखेज खुलासा एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए हैं।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 15 अगस्त की रात को एक शख्स की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी , जिसका सूरज उर्फ़ चुन्नी , उम्र 34 वर्ष हैं। ये वारदात उस समय घटित हुई जब वह अपने घर जा रहा था। इस मामले की गंभीरता को देखते डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने इस केस आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौपी थी , ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित गणेश (33 वर्ष) , निवासी गढ़ी मोहल्ला, ओल्ड फरीदाबाद को खेड़ीपुल इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। यादव कहना हैं कि आरोपित से पूछताछ में पता चला हैं कि मृतक सूरज उर्फ चुन्नू निवासी भीम बस्ती फरीदाबाद आरोपित के घर के सामने सैनी चौक से जा रहा था, तब किसी बात को लेकर मृतक सूरज उर्फ चुन्नू व आरोपित गणेश के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और दोनों के बीच मारपीट होने लगा तो आरोपित गणेशी ने सूरज उर्फ चुन्नू पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे मृतक सूरज घायल हो गया, जो घटना को अंजाम देकर आरोपित गणेशी मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंच गई। पुलिस ने आमजन की मदद से घायल सूरज को जिले के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल से इलाज के लिए सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया था, इलाज के दौरान थाना पुलिस के अनुसंधान अधिकारी के द्वारा ब्यान लेने के लिए 16 अगस्त को डॉक्टर को दरखास्त पेश की गई थी जिस पर डॉक्टरों ने अनफिट फॉर स्टेटमेंट तहरीर किया था। अनुसंधान अधिकारी के द्वारा ब्यान लेने के लिए पुनः 17 अगस्त को दरखास्त पेश की जिसपर डॉक्टर ने फिट फॉर स्टेटमेंट तहरीर किया था। जिस पर मृतक के ब्यान नोट कर आरोपित के खिलाफ थान ओल्ड में लडाई-झगडे की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था, की इलाज के दौरान 20 अगस्त को सूरज की मृत्यु हो गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए मामले में आईपीसी की धारा 302 को ईजाद किया गया है। उनका कहना हैं कि तफ्तीश के दौरान पता चला है कि मृतक सूरज ओल्ड फरीदाबाद थाना का बी.सी.(बेड करैक्टर) है। जिसपर थाना ओल्ड में घर में चोरी, लडाई झगडे, उद्घोषित अपराधी की धाराओं में 5 मामले दर्ज है। आरोपित को अदालत में पेश कर वारदात में प्रयोग चाकू बरामद व मामले में गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं । मामले में तफ्तीश जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

