Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली

नई दिल्ली: नो बॉल पर हारी RCB की टीम, गुस्साए कोहली ने फैसले पर उठाए सवाल

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुरुवार को खेले गए आईपीएल मैच की आखिरी गेंद पर विवाद उत्पन्न हो गया है. मुंबई के 187 रनों का पीछा करने उतरी कोहली की टीम बेंगलुरु को जीत के लिए अंतिम गेंद पर 7 रनों की दरकार थी. लेकिन यह गेंद नो बॉल होने के बावजूद गेंद करार दी गई और बेंगलुरू की टीम 6 रन से हार गई.अंतिम ओवर में मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा बॉलिंग एंड पर थे और उनके सामने थे बेंगलुरु के शिवम दुबे. मलिंगा ने दुबे को गेंद की और इस दौरान उनका पैर क्रीज के बाहर था, लेकिन अंपायर की नजर इस पर नहीं पड़ी और मैच बेंगलुरु के पाले में चला गया.

हालांकि, अंपायर के इस फैसले पर कोहली ने सवाल उठाया और कहा कि हम आईपीएल लेवल पर क्रिकेट खेल रहे हैं कोई कल्ब क्रिकेट नहीं. अंतिम गेंद पर जो हुआ वह गलत था. अंपायर्स को अपनी आंखें खोलकर रखनी चाहिए. अगर यह मार्जिन का ही खेल है तो मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है. अंपायर को इस पर ध्यान देना चाहिए. वहीं, मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे अभी पता चला कि हम क्रीज को पार कर गए थे. इस तरह की चीजें क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं हैं. साथ ही उन्होंने भी अंपायर के एक फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुमराह की एक गेंद जिसे वाइड दी गई वो वाइड नहीं थी. यह देखकर काफी निराशा हुई.अगर यह गेंद नो बॉल करार दी जाती तो न केवल एक गेंद मिलती तो बल्कि एक एक्सट्रा रन और एक फ्री हिट भी मिलती. ऐसे में मैच का रिजल्ट कुछ हो सकता था.

Related posts

बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज देवभूमि द्वारका से गुजरात गौरव यात्रा का श्री गणेश किया।

Ajit Sinha

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्या कहा, सुनिए उन्हीं के जुबानी इस वीडियो में।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार बनाने वाले फैक्टरी का किया पर्दाफाश , हथियारों का जखीरा बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x