Athrav – Online News Portal
नोएडा मनोरंजन

अब नोएडा में करे देश, दुनिया के सिनेमा और खेल जगत से जुड़े सितारे और विख्यात नेताओं के मोम के पुतलों का दीदार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : विश्व भर में मोम के पुतलों के लिए प्रसिद्ध मैडम तुसाद म्यूजियम नोएडा के सेक्टर- 18 में स्थित डीएलएफ मॉल में आज से शुरू हो रहा है. इस संग्रहालय में खेल मनोरंजन इतिहास और संगीत के 50 भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दिग्गज लोगों की मोम की प्रतिमाओं को शामिल किया गया है. नोएडा समेत देशभर के लोग यहां आकर मशहूर हस्तियों का दीदार कर सकते हैं और उनके मोम के पुतले के सानिध्य में कुछ समय बिता सकते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोनाल्डो, अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोशांज और कैटरीना कैफ समेत देश दुनिया के सिनेमा और खेल जगत से जुड़े सितारे और विख्यात नेताओं के मोम के पुतलो से अब लोग नोएडा में रूबरू हो सकेंगे.मोम के पुतलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध विश्व प्रख्यात मैडम तुसाद संग्रहालय सेक्टर -18 स्थित डीएलएफ मॉल में मंगलवार से शुरू हो जाएगा. संग्रहालय पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाया गया है।यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस समेत अन्य कई आजादी के नायक से लेकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम समेत 50 से अधिक शख्सियतों के पुतले मौजूद हैं।

खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, मैरीकॉम, मिल्खा सिंह, डेविड बेकम, उसेन बोल्ट, सिनेमा जगत से अमिताभ बच्चन, राजकपूर, सलमान खान , रणबीर कपूर, कैटरीना समेत अन्य फिल्मी सितारे और बॉलीवुड से एंजलिना जॉली, जेनीफर लोपेज आदि शख्सियतों के पुतले होंगे.मैडम तुसाद संग्रहालय के प्रवक्ता शैलेंद्र ने बताया कि पहली बार वर्ष – 2017 में कनॉट प्लेस दिल्ली में खोला गया था.  लेकिन इस बीच कोरोना महामारी के कारण इसे बंद करना पड़ा था.  मैडम तुसाद संग्रहालय का 200 साल का इतिहास और विरासत है इसे पहली बार 1835 में लंदन में खोला गया था. मैडम तुसाद के मूर्तिकार प्रकृति का निर्माण करने के लिए तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं एक कलाकार की सजीव आकृति बनाने में कम से कम 3 महीने का समय लग जाता है. 

Related posts

अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण के विरुद्ध प्राधिकरण की कार्रवाई की जारी, एक हजार वर्ग मीटर अतिक्रमण मुक्त कराया गया

Ajit Sinha

एनटीपीसी टाउनशिप में बंद मकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को अरेस्ट कर , चोरी किया गया जेवरात बरामद

Ajit Sinha

धवस्त ब्रेकिंग: देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचार की ट्विन टावर को पूर्ण रूप से मलबे में तब्दील कर दिया गया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x