Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

हर परिवार गैस की लाइन में खड़ा है और ब्लैक में सिलेंडर खरीदने को मजबूर: सुशील गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: “ऊपर मोदी-नीचे नायब, हर रसोई से गैस गायब” वर्तमान परिपेक्ष्य में देश और हरियाणा में एलपीजी गैस की बढ़ती किल्लत से आम जनता का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। गैस की कमी के कारण होटल-ढाबों का कामकाज प्रभावित हो रहा है, छोटे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है। अस्पतालों और स्कूलों में भी गैस की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।जनता की इसी गंभीर समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के निर्देश पर में आज प्रदेश के सभी जिलों में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। सोनीपत में डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गैस की किल्लत को तुरंत दूर करने की मांग उठाई।
इस मौके पर सुशील गुप्ता ने कहा कि “एलपीजी गैस की भारी किल्लत के कारण आम जनता, छोटे व्यापारी, होटल-ढाबा संचालक और कई संस्थान बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। जनता को राहत देने के बजाय सरकार केवल दिखावे की राजनीति कर रही है।”उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही गैस की आपूर्ति को सुचारु नहीं किया तो आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे पर प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी और सीएम आवास का घेराव करेगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी गुट निरपेक्ष की विदेश नीति पालन करते तो ऐसे हालातो का सामना नहीं करना पड़ता। मोदी जी और केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव में और एपस्टीन फाइलों के दबाव में आकर जानबूझकर जनता को प्रताड़ित कर रही है। एक तरफ कह रही है कि हमारे पास गैस का 60 दिनों का प्रयाप्त स्टॉक है और दूसरी तरफ देश और प्रदेश में केरोसिन आयल का स्टॉक जारी करके गैस की जगह केरोसिन तेल के प्रयोग को प्राथमिकता दे रही है। आज हरियाणा के सभी जिलों में हुए विरोध-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं, लोकसभा अध्यक्षों व जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नेतृत्व किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए गैस की किल्लत को तुरंत दूर करने की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की कि एलपीजी गैस की आपूर्ति को तुरंत सुचारु किया जाए ताकि जनता को इस समस्या से राहत मिल सके। सोनीपत में किए गए विरोध-प्रदर्शन में डाॅ सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, जिला अध्यक्ष रणबीर छिक्कारा, अजय सिंगला और सैकड़ों कार्यकर्ता साथी शामिल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए गैस की किल्लत को तुरंत दूर करने की मांग की। आम आदमी पार्टी ने सरकार से मांग की है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति को तुरंत सुचारू किया जाए ताकि जनता को इस समस्या से राहत मिल सके। 

Related posts

मानवता को एक सूत्र में पिरोने सहित शांति व भाईचारे का संदेश दे रहा है विश्व शांति केंद्र : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

पलवल:ड्यूटी मजिस्ट्रेट दंड प्रक्रिया संहिता-1973 में निहित कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का करेगा प्रयोग: हितेश कुमार

Ajit Sinha

राहुल,और प्रियंका गांधी ने आज नारायणगढ़ , अंबाला में एक विशाल जनसभा को किया संबोधित, संकल्प यात्रा की शुरुआत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x