Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

कुख्यात अपराधी अरेस्ट: मांस विक्रेता राहुल के चाचा हुकुम सिंह की हत्या बदले की भावना से की गई थी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज तीन कुख्यात अपराधियों को अरेस्ट किया हैं,पुलिस की टीम ने इनके कब्जे से दो पिस्टल व 8 जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं, अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मोहम्मद रशीद उर्फ़ गुड्डा, उम्र 43 साल, निवासी जी ब्लॉक, रतिया मार्ग, संगम विहार, नई दिल्ली, दीपक उर्फ़ दीपू 32 वर्ष,निवासी नवजीवन कैंप गोविंदपुरी, नई दिल्ली व रोहित उर्फ़ देबू,उम्र 22 वर्ष,निवासी नेहरू कैंप गोविंदपुरी, नई दिल्ली हैं। इन आरोपितों पर दिल्ली में हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी, जबरन वसूली, वाहन चोरी, धमकी देना, डराना -धमकाना, पुलिस पर हमला ,शस्त्र अधिनियम सहित 10 मुकदमों में पूर्व में संलिप्त पाए जा चुके हैं। हुकुम सिंह की हत्या बदले की भावना से की गई थी।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक उपरोक्त तीनों आरोपितों ने गत 10 अप्रैल 2022 को अपने अन्य साथियों के साथ आए, और राहुल के मांस की दुकान पर शाम को संगम विहार ,नई दिल्ली के जी ब्लॉक में हथियारों,लाठियों राहुल और परिवार पर हिसाब चुकता करने की नियत से हमला किया। इस झगडे के दौरान की गई फायरिंग में राहुल के चाचा हुकुम सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि राहुल बाल बाल बच गया। आज पुलिस ने इस मामले में लिप्त आरोपित मोहम्मद रशीद उर्फ़ गुड्डा, दीपक उर्फ़ दीपू व रोहित उर्फ़ देबू को अरेस्ट कर लिया।

पार्श्वभूमि एंव आपराधिक इतिहास:
अरेस्ट दीपक उर्फ ​​दीपू पूर्व में दिल्ली में हत्या के प्रयास, डकैती, पुलिस पर हमला, चोट पहुंचाने, डराने-धमकाने आदि सहित 5 आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है। राशिद इससे पहले लूट के 2 मामलों सहित 3 मामलों में शामिल रहा है और रोहित दिल्ली में हत्या के प्रयास के एक मामले में शामिल है।अरेस्ट तीनों आरोपितों ने उक्त मामले में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। उन्होंने खुलासा किया है कि वे अपने अन्य 4-5 सहयोगियों के साथ आग्नेयास्त्रों और लाठियों से लैस होकर राहुल और उनके परिवार के सदस्यों द्वारा उनकी पिटाई का बदला लेने के लिए गत 10 अप्रैल 2022 की शाम को राहुल की दुकान पर आए थे। उल्लेखनीय है कि राहुल ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ गत 28 मार्च 2022 को राशिद और उसके साथियों को पीटा था। इसका बदला लेने के लिए राशिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत 10 अप्रैल 2022 को राहुल के परिवार पर जानलेवा हमले की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। उन्होंने आगे खुलासा किया है कि उस दिन रोहित उर्फ ​​देबू और दीपक उर्फ ​​दीपू ने अपनी-अपनी पिस्टल से फायरिंग की थी. रोहित ने अपनी पिस्तौल से हुकुम सिंह के सिर पर गोली मार दी थी जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। दीपक उर्फ ​​दीपू ने राहुल पर पिस्तौल से फायर किया था लेकिन गोली छूट गई। दीपक ने कहा है कि राशिद उर्फ ​​गुड्डा के पास से बरामद पिस्टल का इस्तेमाल उसने गत 10 अप्रैल -2022 को राहुल के खिलाफ फायरिंग में किया था। घटनास्थल के पास लगे एक कैमरे में कैद सीसीटीवी फुटेज में आरोपित व्यक्ति साफ नजर आ रहे हैं। अरेस्ट तीन लोगों से आगे की पूछताछ उनके शेष सहयोगियों को अरेस्ट करने के लिए की जा रही है।

Related posts

भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत दो कार्यकर्ताओं पर कातिलाना हमला, कार्यकर्ता को लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा- वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ज्वेलरी की दुकान से 50 लाख रुपए के सोना लूट में शामिल एक आरोपित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया , कुल 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

कत्ल के बदले कत्ल करने वाले एक कुख्यात अपराधी ताज उर्फ चांद मियां को पुलिस ने दो सालों के बाद किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x