Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पंचायत उपचुनाव के लिए आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, 30 मई अंतिम तिथि : अजय कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला की 17 पंचायतों में उपचुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया प्रक्रिया आरंभ हो गयी है जोकि 30 मई तक जारी रहेगी (25 मई रविवार व 29 मई राजपत्रित अवकाश को छोड़कर)। इच्छुक प्रत्याशी उक्त अवधि में प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन भर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि जिला में आगामी पंचायत उपचुनावों के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु संबंधित क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की नियुक्ति कर दी गई है। इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरणों की निगरानी, नामांकन पत्रों की जाँच, मतगणना तथा परिणाम घोषणा तक की संपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के उपरान्त जो प्रत्याशी अपना नामांकन वापिस लेना चाहते हैं वे 2 जून को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम सूची में शामिल बचे हुए प्रत्याशियों को इसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला में ये उपचुनाव 15 जून को संपन्न कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान का समय प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया है। डीसी ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया व मतगणना का कार्य सम्पन्न होने के उपरांत चुनाव का रिजल्ट मतदान केंद्र पर ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किन्हीं परिस्थितियों में यदि रिपोल कराया जाता है इसके लिए आयोग ने मतदान व रिजल्ट घोषित करने के लिए 17 जून की तिथि निर्धारित की है। डीसी ने कहा  कि जिला में निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Related posts

बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, सेफ्टी किट अनिवार्य – अनिल विज

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने पदभार ग्रहण किया।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: डेंगू की जांच के लिए 600 रुपए के चार्जिज निर्धारित, प्राइवेट अस्पताल एवं लैब इससे ज्यादा नहीं वसूल सकते

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x