Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नॉएडा:पुलिस और बदमाशो के बीच हुए एंकाउंटर में शातिर लूटेरा गोली लगने से घायल, उसके साथी को भी दबोचा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच सूरजपुर क्षेत्र जनपथ  गोलचक्कर चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास वाहन चेकिंग के दौरान हुए मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी को पुलिस मौके से फरार होने होने की कोशिश करने के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पहचान देवला थाना सूरजपुर निवासी नूर मोहम्मद  के रूप में हुई। पुलिस दूसरे बदमाश की पहचान दीपक उर्फ डीके के रूप में की हैं । बदमाशों  के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू व होंडा यूनिकॉन बाइक बरामद की  है। 

नोएडा सेंट्रल ज़ोन-2 के एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र जुनपथ गोलचक्कर चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसे सूचना मिली थी की बाइक सवार बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे हैं। जांच के दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। जिस पर 2 लोग सवार थे। जब पुलिस ने मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोकना चाहा,  बाइक पर सवार बदमाश भागने लगे, पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, उसी दौरान पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा बदमाश मौके से पुलिस ने दबोच लिया गया। पुलिस ने घायल बदमाश गिरफ्तार कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
 
एडीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान घायल बदमाश की पहचान उसकी पहचान देवला थाना सूरजपुर निवासी नूर मोहम्मद  के रूप में हुई। पुलिस दूसरे बदमाश की पहचान दीपक उर्फ डीके के रूप में हुई। उसके उपर जिले के विभिन्न थानो में पहले से ही लूट, चोरी  समेत कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। बदमाशों  के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू व होंडा यूनिकॉन बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक करता था इस लिए उसने अपनी पत्नी की मुंह – कान दबा कर और पीट पीट कर हत्या दी , पति अरेस्ट  

Ajit Sinha

विदेशी नागरिकों के कंप्यूटर में वायरस डालकर उसे ठीक करने के नाम ठगने वाले, फर्जी कॉल सेन्टर का पर्दाफाश, 2 महिला समेत 18 अरेस्ट।

Ajit Sinha

पिता की अय्याशी और परिवार के प्रति बेरूख़ी से नफरत और घृणा से भरे बेटे ने, पिता और बाबा को उतारा था मौत के घाट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!