Athrav – Online News Portal
पंचकूला हरियाणा

नेक पहल: पंचकूला पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच मिठाइयां व खुशियां बांटकर मनाई दीपावली


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: दीपावली के पावन अवसर पर पंचकूला पुलिस ने समाज सेवा और मानवता का अनूठा संदेश दिया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा  ओ.पी. सिंह की नई पहल के तहत जिला पुलिस ने जरूरतमंदों तक मिठाइयां और खुशियाँ पहुँचाईं। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में जिले के थाना और चौकी इंचार्जों ने मेहनतकश श्रमिकों,स्वच्छता योद्धाओं, मजदूरों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुँच कर मिठाइयाँ वितरित कीं। साथ ही उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। इसका उद्देश्य न केवल त्योहार की खुशियाँ फैलाना था, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के साथ अपनापन और सुरक्षा का भाव भी बढ़ाना था।

पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा, “दीपावली केवल रोशनी और पटाखों का त्योहार नहीं है, यह अपनापन, सहयोग और खुशियाँ बाँटने का अवसर भी है। पंचकूला पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक सुरक्षा और अपनापन पहुँचाना है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक अपने त्योहार सुरक्षित और खुशहाल महसूस करे।”डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा, “हमारी प्राथमिकता समाज की सेवा करना और जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना है।

इस दीपावली पर हम सभी को खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। आइए, हम सब मिलकर समाज में अपनापन और सहयोग का संदेश फैलाएँ।”डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने भी क्षेत्रवासियों से अपील की, “छोटी-छोटी पहलें समाज में बड़े बदलाव ला सकती हैं। दीपावली का त्योहार सिर्फ अपने घर तक सीमित न रखें, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बाँटें। पंचकूला पुलिस हमेशा आपके साथ है और हम हर नागरिक की सुरक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं।”पुलिस कमिश्नर ने लोगों से अपील की है कि वे भी अपने आसपास के जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बाँटें और इस दीपावली को केवल रोशनी, मिठाइयां और पटाखों तक सीमित न रखें, बल्कि समाज में अपनापन और भाईचारे का संदेश फैलाएँ।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: न्यायालय द्वारा सेंटर कमाण्डर होमगार्ड को सुनाई 3 साल की सजा, लगाया 25000 रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस का अवैध माइनिंग के विरुद्ध सख्त एक्शन: एक ही रात में टिप्पर- पोपलेन व ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 4 वाहन पकड़े

Ajit Sinha

5 अक्टूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा में 2,03,54,350 मतदाता कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग- पंकज अग्रवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x