Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

निकाय चुनाव के लिए अभी किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है, कुरुक्षेत्र रैली के बाद करेंगे घोषणा : डॉ. सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:अब बदलेगा हरियाणा रैली प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी। इसके लिए उम्मीदवारों की घोषणा रैली के बाद की जाएगी। यह बात बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सुशील गुप्ता ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी अपने सिंबल झाड़ू पर निकाय चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। भ्रष्टाचार निकाय चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा होगा। आम आदमी पार्टी का मकसद नगर निगम नगर पालिका और नगर परिषदों को भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का आगाज करेगी। इसके बाद आने वाले समय में प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के लिए सर्वे चल रहे हैं और हर अली के बाद सभी में द्वारों की घोषणा कर दी जाएगी। जनता आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीदों से देख रही है। इसके साथ उन्होंने प्रदेश की जनता को 29 मई को होने वाली अब बदलेगा हरियाणा रैली का न्योता भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक आम आदमी पार्टी जनता के लिए आशा की किरण है।

इस मौके पर मशहूर गायक और आप युवा नेता कुलबीर दनोदा का वीडियो सॉन्ग एक मौका केजरीवाल को लांच किया गया। केडी ने कहा कि इस गाने में 75 साल से दुख और पीड़ा झेल रहे आम आदमी का दर्द दिखाया गया है। वहीं आम जनता की केजरीवाल सरकार से उम्मीदों के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र नेता अरविंद केजरीवाल ही आम आदमी का दर्द समझते हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों को उनका हक दिलाने का काम करेगी।

आम आदमी पार्टी की सरकार के दिल्ली मॉडल के दिल्ली मॉडल की गूंज विदेशों में भी है। यहां के स्कूलों अस्पतालों और शिक्षा व्यवस्था को देखने लोग विदेशों से भी आते हैं और विदेशों में भी सराहना होती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार को खत्म करके जनता को फ्री बिजली, फ्री पानी, बेहतर चिकित्सा सुविधा और बेहतर शिक्षा देने का काम किया है। सही मायने में तो आम आदमी पार्टी ही मजदूर, किसान और आम व्यक्ति की पार्टी है।आम आदमी पार्टी में कोई भी वीआईपी नहीं है। सही मायने में आम आदमी पार्टी ही किसान मजदूर और कामगार वर्ग की पार्टी है। यह बात आप नेता अशोक तवर ने कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसान किसान और कमेरा वर्ग की सच्ची हितैषी है। दूसरी अन्य पार्टियों ने आम जनता को लूटने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 29 मई की अब बदलेगा हरियाणा रैली प्रदेश की सबसे बड़ी रैली होगी। ये रैली कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम करेगी।आप नेता चित्र सरवर ने कहा कि आम आदमी पार्टी से यूथ और महिलाएं जुड़ रही हैं। पार्टी का ग्राफ दिनोंदिन प्रदेश में बढ़ रहा है। आने वाली 29 मई को अब बदलेगा हरियाणा रैली से यह साबित हो जायेगा। इस मौके पर आप नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौके पर रहे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैकड़ों वर्षो का सपना हो रहा साकार,राम मंदिर का निर्माण 22 जनवरी को होगा पुरा, देश मनाएगा दिवाली – विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग :बिजली विभाग की छापेमारी में गांव एदमादपुर में बिजली चोरी करते हुए 10-12 लोग पकड़े गए,केस दर्ज , 20 लाख का जुर्माना।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x