Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

18 को करेंगे नितिन गडकरी द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण – राव इंद्रजीत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: नौ हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले द्वारका एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने के लिए 18 मई को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी गुरुग्राम आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम भाग का निर्माण करीब-करीब पूरा होने को है ₹9000  करोड़ की लागत से तैयार होने वाले द्वारका एक्सप्रेसवे के खेड़की दौला चौक पर कॉल ओवर लीफ का कार्य पूरा हो चुका है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस वे गुरुग्राम भाग का शुभारंभ होने के बाद नए सेक्टरों व द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े ग्रामीणों का सफर सुहाना हो सकेगा।  

गुरुग्राम के लोगों को दिल्ली पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। राव ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ तब इसकी लागत करीब 7 हजार  करोड़ पर थी लेकिन पूरा होते-होते निर्माण कार्य की लागत करीब 9 हजार करोड़ों पर पहुंच गई।  राव ने बताया कि 29 किलोमीटर लंबाई वाले द्वारका एक्सप्रेस वे का हरियाणा क्षेत्र वाले हिस्से (18.9 किमी) का निर्माण अंतिम चरण में  है।  गुरूग्राम को नई दिल्ली तक आवागमन के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। यह देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेस वे होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेस वे को चार हिस्सों में बांटकर निर्माण किया है जिनमें दिल्ली क्षेत्र के 10.01 किमी क्षेत्र में दो तथा हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किमी क्षेत्र को भी दो क्षेत्रों में रखा गया है। हरियाणा क्षेत्र के दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्य  99.25 फीसदी तक पूरा हो चुका है 

Related posts

फरीदाबाद/गुरुग्राम: एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूरन सिंह, सूचना सहायक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 10000 रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने 75वें गणतंत्र दिवस पर गुरूग्राम में फहराया ध्वज

Ajit Sinha

जीयू में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन:कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने किया फीता काटकर उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x