Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने लिया पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह से आर्शिवाद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के नवनियुक्त अध्यक्ष बलजीत कौशिक आज बुधवार को शाम पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निवास पर पहुंचे और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में पार्टी संगठन मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। संगठन बनने के बाद कांग्रेस पार्टी प्रदेश में भर और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि बलजीत कौशिक को आर्शिवाद देते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेसियों ,कार्यकर्ताओं को जोड़े ,पूरी निष्ठा के साथ जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करें। वहीं नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपीं है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। 

Related posts

पलवल: लघु सचिवालय हथीन में कैंटीन व साईकल स्टैंड के ठेके की खुली बोली 25 मार्च 2021 को

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर आज डा. शाहिर खान अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया छात्रों ने जिला युवा महोत्सव-2024 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x