अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के अधिकारियों द्वारा गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तार करना पूरी तरह से असंवैधानिक और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। गत 6 मई की सुबह कुछ अज्ञात लोग दिल्ली में तजिंदर बग्गा के आवास पर पहुंचे, जो पंजाब पुलिस के होने का दावा कर रहे थे । उन्होंने तजिंदर और उनके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया और बिना किसी गिरफ्तारी वारंट के उनका अपहरण कर लिया और उन्हें पंजाब ले जाने की कोशिश की ।

सिख समुदाय से आने वाले तेजिंदर सिंह बग्गा को घर से जबरन अगवा कर लिया गया और उन्हें पगड़ी पहनने तक का समय नहीं दिया गया । जो फिर से उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। उनके साथ दिल्ली पुलिस का एक भी मुलाज़िम नही था। मामले की सूचना हरियाणा पुलिस को दिए जाने के बाद, पंजाब पुलिस के इन नकली अधिकारियों को हरियाणा पुलिस द्वारा कुरुक्षेत्र में रोक दिया गया । और सक्षम कागजात पेश न कर पाने पर तजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस के संरक्षण में वापस दिल्ली भेज दिया गया। पंजाब पुलिस के इन नकली अधिकारियों जो गैरकानूनी ढंग से इस साजिश की रचना रच के दिल्ली पहुंचे थे के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतीय संविधान द्वारा भारतीय नागरिक को संविधान द्वारा प्राप्त कानूनी हक,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार पर आम आदमी पार्टी द्वारा सीधे हमले की कड़ी निंदा करता है।कल भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा, “आज कुरुक्षेत्र की लड़ाई में फिर सत्य की जीत हुई। आज फिर दुर्योधन का अहंकार धर्म ने चकनाचूर कर दिया। आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों को दी गई शक्ति का दुरुपयोग किया जा रहा है। केजरीवाल द्वारा गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों को पंजाब पुलिस के हाथों डराने का यह दुर्भाग्यपूर्ण प्रयास आम आदमी पार्टी के पतन का मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजयुमो हमारे राष्ट्रीय सचिव तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता है। भाजयुमो फासीवादी आप पार्टी के खिलाफ अदालत और सड़कों पर लड़ेगा। पंजाब पुलिस की इस असंवैधानिक कार्रवाई का भारतीय जनता युवा मोर्चा कल पूरे देश में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर विरोध करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो तेजस्वी सूर्य आज तजिंदर पाल सिंह बग्गा के घर गए जहाँ उन्होंने तजिंदर पाल सिंह बग्गा और उनके पिता से मुलाकात की जिनके साथ कल पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बदसलूकी की थी । अरविंद केजरीवाल के इस असंवैधानिक और तानाशाही कृत्य के खिलाफ भाजयुमो राज्य की टीम ने पूरे देश में आम आदमी पार्टी के कार्यालयों के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चंडीगढ़, पंजाब, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, गोवा, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात और पुड्डुचेरी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए । जिसमें सैकड़ों युवाओं ने अपना आंदोलन दिखाया और अरविंद केजरीवाल और उनके गुर्गों बनी पंजाब पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

