Athrav – Online News Portal
कश्मीर जम्मू दिल्ली नई दिल्ली

नई दिल्ली: जिन आतंकवादियों ने इस कायरतापूर्ण कुकृत्य को अंजाम दिया है, उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा- राजकुमार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: आज, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के कुलगांव में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष के शोक संतप्त परिवार से मिलकर उनका ढांढस बढ़ाया और उन्हें विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और जिन आतंकवादियों ने इस कायरतापूर्ण कुकृत्य को अंजाम दिया है, उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सख्त सजा मिलेगी।

विदित है कि भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल डार व उनकी पत्नी की पाकिस्तानी आतंकियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को लोकतंत्र की बहाली, अमन व शांति के साथ निरंतर हो रहा विकास रास नहीं आ रहा है इसी हताशा और निराशा में वे इस तरह के बर्बरतापूर्ण हमले करते हैं। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है और हर स्तर का सहयोग देगी। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है,लोकतंत्र जम्मू कश्मीर में मजबूत हो रहा है अलगाववाद और आतंकवाद के पैर उखड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य स्वर्ग से प्यारे कश्मीर में अमन बहाली, विकास व लोकतंत्र स्थापित करना है।

भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल डार की आत्मा की शांति के लिए शोक समारोह में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर , आशीष सूद सह प्रभारी जम्मू एंड कश्मीर, रविंद्र रैना प्रदेश अध्यक्ष जम्मू कश्मीर, अशोक कॉल प्रदेश महामंत्री संगठन,सोफी यूसुफ प्रदेश उपाध्यक्ष , सुखनंदन पूर्व मंत्री, आबिद हुसैन जिला अध्यक्ष भाजपा,मंजूर भट्ट मीडिया प्रभारी , इम्तियाज अहमद कश्मीर किसान मोर्चा पब्लिसिटी सेक्रेटरी उपस्थित होकर फातिया खानी (प्रार्थना) की कि ईश्वर हुतात्मा की आत्मा को शांति दे।

Related posts

कांग्रेस ने भाजपा-शासित प्रदेशों में दलितों और पिछड़ों के खिलाफ उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर बोला जोरदार हमला।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: भाजपा के लिए आरटीआई का मतलब सूचना नहीं, बल्कि धमकाने का अधिकार है-जयराम रमेश

Ajit Sinha

विभिन्न जघन्य अपराधों में सक्रिय 16 गिरोह के सदस्यों को किया अरेस्ट,10 पिस्टल व 56 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x