Athrav – Online News Portal
दिल्ली

नई दिल्ली: कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से मिला टिकट

नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार रात अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी जिसमें उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीस गढ़, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार की 27 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सात, केरल की 12, छत्तीसगढ़ की पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो और अंडमान-निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किये गए हैं.

उत्तर प्रदेश में कैराना से हरेंद्र मलिक, बिजनौर से इंदिरा भट्टी, मेरठ से ओमप्रकाश शर्मा, गौतमबुद्ध नगर से अरविंद सिंह चौहान, अलीगढ़ से बृजेन्द्र सिंह, हमीरपुर से प्रीतम लोधी और घोषी से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया गया है. केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से शशि थरूर एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे.इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए तीन बार में कुल 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री के वी थॉमस ने अर्णाकुलम सीट से टिकट नहीं मिलने पर निराशा जतायी और अपनी पार्टी पर निशाना साधा

 

Related posts

खुद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ओएसडी बता एक थाने के एसएचओ और एसआई को धमकाने वाला आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुस्तक ‘पुलिस डायरी-2023 संस्करण का विमोचन

Ajit Sinha

बैंक के ऊंचे पद पर कार्य करने वाली जैन लड़की ने जब नोटिस भेजा तो मचा हड़कंप, क्या हैं ये मामला- जानने के लिए पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x