Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

नई दिल्ली:असम में पुलिस के सब इंस्पेक्टरों की भर्ती में घोटाले का हुआ उजागर, डीआईजी को सीएम क्यों बचा रहे हैं- कांग्रेस

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि असम में पुलिस व अन्य भर्ती में एक बड़ा घोटाला सामने आया हैं। उन्होनें आगे  कहा कि असम में अब रोज़गार का “व्यापम स्कैम” ! वो भी, CM और गृह मंत्री, सरबानंद सोनोवाल की “नाक के नीचे” !
नौकरी घोटाले की क्रॉनोलॉजी देखें-:

1. सब इन्स्पेक्टर के 597 पदों पर 66,000 युवा परीक्षा में बैठे। 
2. पेपर माफिया ने खुले आम पेपर बेचा, पैसा लूटा।1/4
2/4असम में रोज़गार का “व्यापम स्कैम” !
नौकरी घोटाले की क्रॉनोलॉजी -:
3. गिरफ़्तारी के बावजूद किसी बड़े व्यक्ति ने राष्ट्रीय किसान मोर्चा भाजपा नेता, डेबन डेका को पुलिस से छुड़वाया।
4. अब वो फ़रार है, पर भाजपा को पता नही।
5. अब FIR दर्ज करने वाले SLPRB चेयरमैन का ही इस्तीफ़ा।
3/4असम में रोज़गार का “व्यापम स्कैम” !
नौकरी घोटाले की क्रॉनोलॉजी-:
6. अब पूर्व DIG, पी.के दत्ता का पेपर लीक माफिया में नाम।
चौंकिये मत, क्योंकि वो भी ग़ायब हैं।
7. डेबन डेका के फ़ेसबुक के मुताबिक़ असम पुलिस के ‘काफी बड़े और भ्रष्ट अधिकारी’ शामिल।
4/4असम में अब रोज़गार का “व्यापम स्कैम” !

सवाल सीधा है-
असम के युवाओं का भविष्य सरे आम बेचा गया।
पुलिस असली दोषियों को पकड़ नही पा रही।
दाल में काला नही, लगता है पूरी दाल ही काली है।
क्या एक मिनट भी गृह मंत्री व CM सरबानंद सोनोवाल को पद पर बने रहने का अधिकार है?

Related posts

पुलिस सेवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाए जाने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनरेट के तीन थाने आईएसओ सर्टिफाइड थाने घोषित

Ajit Sinha

लोन रिकवरी की आड़ में आमजनों से गाली-ग्लौज, बतमीजी व उनके रिश्तेदारों को परेशान करने वाली कॉल सेंटर का पर्दाफाश-8 पकड़े

Ajit Sinha

सीएम अरविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और रक्षा मंत्री राजनाथ ने कोविड-19 अस्पताल का किया दौरा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!