Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक

नई दिल्ली : ऑटो मोबाइल सेक्टर में हरियाणा बना रहेगा सुपर पावर: विपुल गोयल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

नई दिल्ली : ऑटो मोबाइल सेक्टर का सबसे बड़ा हब हरियाणा में है और हरियाणा सरकार इस क्षेत्र में रोजगार और निवेश को आगे बढ़ाने के लिए हर तरह से प्रतिबद्ध है, ये विचार हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऑटो एक्सपो में कारों के कंपोनेंट बनाने वाली विश्व प्रसिद्ध कंपनी वेरोक ग्रुप के स्टॉल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। विपुल गोयल ने इस मौके पर कंपनी के द्वारा प्रदर्शित किए गए विभिन्न कंपोनेंट का भी निरीक्षण किया, जिनमें सीट,लाइट, ब्रेक, क्लच प्लेट, इलैक्ट्रिक सिस्टम, जीपीएस सिस्टम, इंजन पार्ट्स आदि शामिल हैं।

विपुल गोयल ने कहा कि ये एक्सपो सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए तकनीक साझा करने का अच्छा प्लेटफॉर्म है और हरियाणा के गुरूग्राम ऑटोमोबाइल हब के और प्रसार के लिए भी ये काफी महत्वपूर्ण है । विपुल गोयल ने कहा कि नए वेंडर्स खोजने के लिए भी एक छत के नीचे सभी बड़ी कंपनियों की ऐसी प्रदर्शनी बेहद लाभदायक है। उन्होने कहा कि देश में दो पहिया वाहनों और कारों की मैन्यूफैक्चरिंग में हरियाणा का 50 फीसदी से ज्यादा योगदान है, इसीलिए सरकार ने भी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से ऑटोमोबाइल सेक्टर को काफी राहत दी है।

उन्होने कहा कि अकेले हरियाणा का गुरूग्राम का ऑटोमोबाइल सेक्टर ढ़ाई लाख लोगों को रोजगार देता है। उन्होने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर को स्किल्ड स्टाफ देने के लिए हरियाणा सरकार हरियाणा विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी के माध्यम से भी नए कोर्स की शुरू करने जा रही है, जिसके लिए कई मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के साथ एमओयू भी साइन किए गए हैं । विपुल गोयल ने कहा कि आज उद्योगों के लिए अनूकूल माहौल के मामले में हरियाणा सबसे बेहतरीन राज्य है । उन्होने ऑटो कम्पोनेंट कंपनियो को हरियाणा में निवेश के लिए भी अपील करते हुए कहा कि सरकार नए निवेशकों को सभी तरह की सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

सीबीआई ने 60.86 लाख रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

भाजपा को झटका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या ने थामा जेजेपी का दामन,विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी है महिला नेत्री रेखा शाक्य

Ajit Sinha

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के 50 स्कूल प्रिंसिपलों के लिए आईआईएम अहमदाबाद द्वारा लीडरशिप ट्रेनिंग प्रारंभ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x