फरीदाबाद:गोल्डेन ऐज पिपुल संस्था द्वारा स्वास्थ्य चर्चा का किया गया आयोजन
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:गोल्डन ऐज पिपुल सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से सर्वोदय हॉस्पिटल के साथ मिल करकोम्युनिटी सेंटर सेक्टर-8 में एक स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन किया गया। बिजेंदर सिंह प्रधान आरडब्लूए हास्पिटलब्लॉक मुख्य अतिथि तथा वासदेव अरोरा वशिष्ट अतिथि थे डॉक्टर तनुज पाल भाटिया ने मूत्र रोगों के बचाव , निदान पर विस्तार से चर्चा की। श्रोताओं के सवालों का उत्तर दिया। स्वास्थ्य चर्चा के कार्यक्रम के मंच संचालन एवं संस्था केमहासचिव आर.के. शर्मा ने गोल्डेन ऐज पिपुल संस्था द्वारा किये जा रहे कार्या का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बज़ुर्ग लोगों को संगठित कर समाज को सुधार कर रचनात्मक योगदान देना है। संस्था एक फ्रीडिस्पेंसरी भी चला रही है। इस अवसर वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वासदेव अरोड़ा ने संस्था को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। आरडब्लूए हास्पिटल ब्लॉक...

