Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : यादव समाज के लोगों ने आज पिछले प्रधान हुकुम चंद लंबा की बेहतरीन कार्य को देखते हुए फि से निर्विरोध प्रधान चुना गया हैं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :फरीदाबाद के सैक्टर 16 में आज यादव समाज के लोगों ने इकट्ठा होकर पिछले प्रधान हुक्म चंद लांबा को दोबारा निर्विरोध अपने समाज का प्रधान नियुक्त कर दिया, इस मीटिंग में यादव समाज के लगभग 200 मौजिज लोगों ने एक साथ हाथ खड़े करके पुराने प्रधान को दोबारा चुनने के लिए अपनी सहमति दे दी, मीटिंग में आए सभी लोगों ने प्रधान हुक्मचंद के पिछले 3 साल के कार्यकाल के कार्यों का ब्यौरा देखा और दोबारा से सभी में सहमति बनी कि आगामी 3 सालों के लिए भी इन्हीं को दोबारा प्रधान नियुक्त किया जाए।
दिखाई दे रहा ये नजारा फरीदाबाद के सैक्टर 16 में बनी यादव धर्मशाला का है जहां पर आज यादव समाज की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जहां पर प्रधान द्वारा पिछले कार्यकाल के दौरान किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में मौजूदा लोगों को बताया गया। इस वार्षिक बैठक का आयोजन वैसे तो हर साल किया जाता है लेकिन आज सबसे विशेष बात ये रही कि इस बैठक के आयोजन में यादव समाज के लोगों ने अपने नए प्रधान को आगामी तीन साल के लिए भी चुन लिया, हुक्मचंद लांबा को बैठक में आए लोगों ने हाथ उठाकर निर्विरोध अपना प्रधान चुन लिया ये वहीं हुक्मचंद लांबा हैं जो कि पिछले 3 साल से प्रधान रह चुके हैं और अपने किए गए सामाजिक कामों के बलबूते पर दोबारा प्रधान चुने गए हैं।
हालांकि हुक्मचंद लांबा का पहला कार्यकाल वोटिंग के आधार पर चुना गया था लेकिन अब कि बार लोगों ने इकट्ठा होकर निर्वरोध ही इनको दोबारा अपने समाज का प्रधान चुन लिया है। लोगों द्वारा निर्विरोध चुने जाने पर हुक्मचंद लांबा ने अपने समाज के सभी लोगों का धन्यवाद किया और साथ ही अगले कार्यकाल में और भी ज्यादा बेहतर कामों को करने का भरोसा भी दिलाया। वहीं, इस मौके पर आए जिले भर के यादव समाज के लोगों ने हुक्मचंद को दोबारा प्रधान चुने जाने पर खुशी की लहर है पूर्व पार्षद रहे राव राम कुमार ने भी कहा कि प्रधान हुक्मचंद लांबा ने पुराने कार्यकाल के दौरान बेहतरीन काम किए जिनको देखते हुए समाज के सभी लोगों ने एकजुट होकर दोबारा से आगामी 3 सालों के लिए इन्हें फिर से प्रधान नियुक्त किया है।

Related posts

पानी की समस्या को लेकर संस्कार फाउंडेशन ने नगर निगम कार्यालय पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेरोजगारों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता : केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक हफ्ते से सेक्टर -65 में बिजली नहीं, जब बिजली तो पानी नहीं, कौन समझेगा उनकी दिक्कतों को, सड़क जाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x