Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -65 ,56 व सेंट्रल की टीम ने आज पांच चोरों को गिरफ्तार कर, इन चोरों के कब्जे से लाखों गहने बरामद किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -56, 65 व सेंट्रल की तीन अलग -अलग टीमों ने आज पांच चोरों को गिरफ्तार कर,इन चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी के लाखों रूपए के सामानों को बरामद किए गए हैं, जिनमें लोहा का सरिया, कटर, स्कूटर, 6 लेडीज रिंग, 3 रिग डायमंड, 4 रिंग गोल्ड जेंट्स, 2 सिक्कें गोल्ड, 5 ईयर रिंग गोल्ड, 1 ईयर रिंग डायमंड, 4 सोने के चैन व 82000 रूपए नगद बरामद किए गए हैं।
क्राइम ब्रांच सेक्टर -56 के प्रभारी वरुण दहिया का कहना हैं कि उनकी टीम ने अनुज निवासी मकान न. 240 ,रोनाल्ड होटल के पीछे ए. सी नगर हैं जिसने बल्लभगढ़ इलाके में चोरी की थी जिसका मुकदमा शहर बल्लभगढ़ थाने में दर्ज हैं को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से पुलिस ने आज 6 लेडीज रिंग, 3 रिंग डाइमंड, 4 रिंग गोल्ड जेंट्स, 2 सिक्कें गोल्ड, 5 ईयर रिंग गोल्ड,1 ईयर रिंग डायमंड , 4 सोने के चैन व नगद 82000 रूपए बरामद किए हैं। इसके अलावा सेक्टर -56 क्राइम ब्रांच प्रभारी अनंत कुमार की टीम ने जसबीर निवासी मकान 11 /456 ,कल्याणपुरी ,दिल्ली व अमर सिंह निवासी भारत कालोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किए हैं और इन दोनों के पास से सरिया, कटर व स्कूटर बरामद किए गए हैं। पुलिस की माने तो सेंट्रल स्पेशल क्राइम सैल ने रोहित विक्रम उर्फ़ छोटी निवासी रेलवे शांति रोड, रेलवे कालोनी ,कानपुर ,उत्तरप्रदेश व सागर उर्फ़ काला निवासी मंती खेड़ा उनाव, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किए हैं पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर -थाने में मुकदमा दर्ज हैं इनके पास से 10000 रूपए नगद बरामद किए हैं।


Related posts

फरीदाबाद : स्वास्थय विभाग ने कोल्ड ड्रिंक मरिंडा, निम्बू पानी, 20 लीटर वाली पानी की बोतलों के सैम्पल भरते हुए की तस्बीर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : संजय कालोनी पुलिस ने एटीएम मशीन को हैंग कर,सहायता के नाम पर धोखे से पैसे निकालने वाले शख्स को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव सरूरपुर में अवैध रूप से विकसित किए गए कालोनियों में बने अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x