फरीदाबाद: विपक्षी दल अभी भी सत्ता में हिस्सेदारी के लिए लड़ रहे हैं – राजेश नागर
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर का जगमाल एन्क्लेव पार्ट 2 में जोरदार स्वागत हुआ.उन्होंने यहां कहा कि राज्यसभा चुनाव ने एक बार फिर दिखा दिया है कि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेता अभी भी सत्ता में हिस्सेदारी के लिए गुटबाजी में बंटे हुए हैं जबकि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा को विकास की राह पर ले जाने और सर्वसमाज का विश्वास जीतने में लगे हैं।जगमाल एंकलेव पहुंचने पर विधायक राजेश नागर को स्थानीय जनता ने फूलमालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से विकास की कहानी लिख रहे हैं, जिससे जनता का जीवन सरलता की ओर बढ़ रहा है।अब हमारे विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। जनता की मांगों को प्रमुखता से पूरा किया जा रहा है। वहीं जनता भी उनसे कभी भी मिल सकती है सभी के लिए उनके घर के दरवाजे खुले हुए हैं। इसे ही रामराज कहते हैं। विधायक राजेश नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट कह दिया है कि हम भाजपा के मूल मंत्र अंत्योदय को पूरी तरह से लागू करने के लिए वचनबद्ध हैं.जिसका अर्थ है अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी शासन का लाभ पहुंचाना.इसके लिए हमारे यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के डबल इंजन की सरकार तो काम कर हीरही है, साथ ही हमारा संगठन भी लोगों के लिए दिन रात जुटा हुआ है। विधायक नागर ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए दो नए बिजली सब स्टेशनों को मंजूरी मिल गई है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है.जल्द ही हमारे यहां बिजली और पानी कीसमस्या का पूरी तरह से निराकरण हो जाएगा.उन्होंने कहा कि हर कच्ची कॉलोनी में भी पक्की कॉलोनियों की तर्ज पर विकास होंगे क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने को मंजूरी दे दी है।...

