Athrav – Online News Portal
दिल्ली

देश की सेवा करने का अवसर देता है एनसीसी-सीएम अरविंद केजरीवाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली कैंट में डीजी एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने देश को दिए गए एनसीसी के महत्वपूर्ण योगदान को जमकर सराहा। कैडेट्स को संबोधित करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एनसीसी अनुशासन और साहस के साथ देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। एनसीसी ने अपने देश के युवाओं को ऊर्जावान, उद्यमी और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाई है। एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य देश की वर्तमान चुनौतियों के साथ तालमेल बैठाकर कैडेट्स का सर्वांगीण विकास करना है। सीएम ने समाज में एनसीसी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स ने देश के अंदर नशा मुक्ति, पृथ्वी बचाओ, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ समेत कई मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि सभी कैडेट्स देश और एनसीसी को गौरवान्वित करेंगे।

Related posts

आज के भव्य रोड शो से स्पष्ट हो गया है कि पश्चिम बंगाल की जनता पीएम मोदी जी की विकास यात्रा के साथ चलना चाहती है-अमित शाह  

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस अकादमी ने दिल्ली पुलिस के विभिन्न कैडरों का शपथ समारोह आयोजित किया।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: पूर्व विधायक अजय राय को बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x