Athrav – Online News Portal
नोएडा

JVCC नोएडा में नौसेना दिवस धूमधाम से मनाया गया, दिग्गजों ने साझा किए 1971 युद्ध के अनुभव।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के जलवायु विहार कम्युनिटी सेंटर में नौसेना दिवस अत्यंत उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 350 से अधिक सदस्यों ने इस भव्य समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल सी. आर. प्रवीन नायर, AVSM, NM, कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेज थे। उनका स्वागत JVCC के अध्यक्ष रियर एडमिरल बृजेश झांग ने किया।

वाइस एडमिरल सी. आर. प्रवीण नायर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नौसेना देश के तटों की सुरक्षा के लिए तीव्र गति से विस्तार कर रही है और भारतीय शिपयार्ड पहले से कहीं अधिक तेजी से युद्धपोतों का निर्माण कर रहे हैं।रियर एडमिरल झांग ने भारतीय नौसेना के अदम्य साहस, पेशेवर दक्षता और बलिदान को नमन करते हुए विशेष रूप से 1971 के भारत-पाक युद्ध के निर्णायक नौसैनिक अभियानों को याद किया और देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले नौसैनिकों के प्रति समुदाय की गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।समारोह का एक मुख्य आकर्षण समुद्री विषय पर आधारित भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का भव्य समापन नौसेना बैंड की जोशीली प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसने पूरे कार्यक्रम में भव्यता और देशभक्ति का संचार कर दिया।

Related posts

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश गिरफ्तार, 4 कार, 8 बाइक और टूलकिट बरामद

Ajit Sinha

स्पेक्ट्रम माल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लिंटर डालने के दौरान शटरिंग का एक हिस्सा गिरने से पांच मजदूर दबे।  

Ajit Sinha

हत्या के मामले में 8 साल से अधिक समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को एसटीएफ ने एयरपोर्ट से दबोचा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x