Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

नरवाना नगरपरिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और 23 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी में जताई आस्था

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में मंगलवार को नरवाना नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन और 23 पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था जताई । इन सभी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रूपी सोच को अपना समर्थन भी दिया । मुख्यमंत्री ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर भविष्य में बेहतर कार्य करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीते नगरपरिषद और नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत से साफ होता है कि जनता ने सरकार के विकास कार्यों में विश्वास जताया है।

यह जीत सरकार की नीतियों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी इलाकों में समान विकास पर जोर दे रही है। हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने समर्थन देने पहुंचे सभी नवनिर्वाचित पार्षदों व चेयरपर्सन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। नरवाना नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन श्रीमती मुकेश मिर्धा, पार्षद श्रीमती सुमित्रा चौहान, श्रीमती राजबाला, 

आशुतोष शर्मा, चरणा चोपड़ा,  विपुल नैन, नरेश नैन, बलजीत चोपड़ा, श्रीमती अंजली गुप्ता,  शशिकांत शर्मा,  सत्यवान बेदी, अमरजीत,  दिनेश,  गीता,  विनोद राईका,  बुरा मोर, संजय गर्ग व अजय सैन ने सरकार को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की जन हितैषी योजनाओं, ईमानदार छवि और विकास रूपी सोच को अपना समर्थन दे रहे हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 4 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

अस्पतालों में स्टाफ व दवाइयों का टोटा, वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य सेवाएं- हुड्डा

Ajit Sinha

संगीत मार्तणड पंडित जसराज की जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कई घोषणाएं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x