Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री मोदी ने महिला लीडरशिप को डेवलप किया है : जेपी नड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला लीडरशिप को आगे बढ़ाने का काम किया हैं। उन्होंने महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के अंदर मल्टि टॉस्किंग स्किल होती है और इस स्किल को पीएम मोदी  ने पहचाना है। महिला शक्तिकरण का परिणाम है कि संसद में 78 महिला सांसद हैं, जिनमें से 41 सांसद भाजपा की हैं। नड्डा रविवार को फरीदाबाद सेक्टर-10 में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर  नड्डा ने महिला शक्ति से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत को बड़ी जीत  में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी महिला शक्ति घर-घर जाकर लोगों से वोटों की अपील करें और कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख से भी ज्यादा अंतर से जिताने में सहयोग करें।

नड्डा ने कहा कि मोदी  ने 2029 की लोकसभा के लिए नारी वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए देश की डिफेंस मिनिस्टर और फाइननेंस मिनिस्टर और विदेश मंत्री बनाने का साहस देश में किसी ने किया तो नरेंद्र मोदी ने किया। नेशनल सिक्योरिटी की कमेटी में स्वर्गीय सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रूप में किसी महिला को स्थान देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।नड्डा ने कहा कि नेशनल कमेटी से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल तथा बूथ स्तर तक की कमेटी में महिलाओं को भागीदारी देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। उन्होंने कहा कि देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अगर विकास की दृष्टि से बात करें तो चाहे डिफेंस सेक्टर, कारपोरेट सेक्टर, स्टार्टटप में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्ति करने का काम पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि इसरो में ज्यादातर महिला वैज्ञानिक देश की सेवा में लगी हुई हैं। उन्होंने महिला शक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि चंद्रायान की सफल लैंडिंग में महिला वैज्ञानिकों का पूर्ण सहयोग रहा है।नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी नीतियां बनाई हैं उनमें महिलाओं की भागादारी और सशक्तिकरण ज्यादा से ज्यादा हो इसकी चिंता प्रधानमंत्री मोदी ने की है। भारत की प्रथम नागरिक  राष्ट्रपति द्रोपर्दी मूर्मू बनी है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इकोनामिक ग्रोथ में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है।जेपी नड्डा ने कहा कि 12 करोड़ इज्जतघर, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, 4 करोड महिलाओं को पक्के घर और देश के लगभग 11 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक का बीमा देने का काम मोदी सरकार ने इन 10 सालों में किया है। 11 करोड़ 78 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम पहली बार नरेंद्र मोदी ने किया है। हर घर में नल से स्वच्छ जल देने का काम भी देश में किसी ने किया है तो नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण के तहत अनाज देने का काम मोदी सरकार अब कर रही है।नड्डा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर लाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की नीतियों का परिणाम है कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा उपर उठे हैं। कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए श्री नडडा ने कहा कि ये तो परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है।

सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं, उतने काम पिछले 60 सालों में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हमारी बच्चियां आज देश की सेना में जाकर देश की सुरक्षा कर रही हैं और फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। यह विजन अगर किसी का है तो नरेंद्र भाई मोदी का है। उन्होंने कहा कि खेती की बात करें तो महिलाएं ड्रोन दीदी के रूप में अपने परिवार को सशक्त कर रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए घर-घर जाकर वोट मांगने की अपील की।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि सही मायने में महिलाओं को जो आजादी मिली है वह मोदी सरकार में मिली है। महिलाओं को सक्षम बनाने का काम अगर किसी ने किया है तो मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में जो सौगातें मोदी सरकार ने महिलाओं को दी है उससे निश्चित तौर पर महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बनी  हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए साथ लेकर जाना है और एक-एक वोट कमल का फूल का बटन दबाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

Related posts

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी विवाद के चलते हवलदार भाई और भाभी को कानून के चंगुल में फंसाने की रची साजिश बेनकाब, अब खुद फंस गया चंगुल में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यातायात पुलिस ने राष्टीय राजमार्ग से जुड़े चारों फ्लाई ओवरों पर लगाएं बेरिकेट्स, वाहनों की रफ़्तार को धीरे करों, डीसीपी ट्रैफिक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//ashouthoto.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x