Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: करदाता अपना संपत्ति कर घर अब बैठे जमा करवाना चाहते हैं निगम की इस ऑनलाईन सेवा का लाभ उठा सकते हैं- यश गर्ग            

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम ने ट्रेड लाईसेंस सेवाओं को पूर्णतया पेपरलैस करने के बाद अब संपत्तिकर सेवाओं को भी ऑनलाईन कर दिया है,जिस से निगम क्षेत्र के 2 लाख 62 हजार से अधिक करदाता लाभान्वित होंगे और इससे निगम के राजस्व में भी अच्छी खासी बढ़ोत्तरी होगी.अब जो करदाता अपना संपत्ति कर घर बैठे जमा करवाना चाहते हैं वे उक्त नगर निगम की इस ऑनलाईन सेवा का लाभ उठा सकते हैं।           

निग्मायुक्त डा.यश गर्ग ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम के कराधान व आई.टी. विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा निरंतर किए गए अत्यधिक परिश्रम के कारण यह कार्य सफल हो सका है। इस सेवा के तहत करदाता यदि अपना बकाया संपत्ति कर आगामी 31 अक्टूबर तक जमा करवाता है तो उसे वर्तमान वित्त वर्ष के संपत्ति कर पर 10 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ कैशलैस अदायगी करने पर 1 प्रतिशत की छूट भी अतिरिक्त तौर से मिलेगी। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए करदाताओं को अब नगर निगम के कार्यालयों में आने की जरूरत नहीं है।          

डा. यश गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा गत 20 मई को जारी नीति के तहत जिन संपत्ति करदाताओं ने पिछले तीन सालों में प्रत्येक वर्ष अपना संपत्ति कर निर्धारित तिथि 31 जुलाई से पहले-पहले जमा करवाया है उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट देने और 2010-11 से लेकर वर्ष 2016-17 तक के बकाया मूल संपत्ति कर पर 25 प्रतिशत की छूट और 1 मुश्त बकाया संपत्ति कर आगामी 31 अक्टूबर तक जमा करवाने पर संपूर्ण ब्याज की राशि माफ किए जाने का प्रावधान किया गया है, यदि कोई करदाता सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसके लिए उसे निगम के संबंधित कार्यालय में जाकर संपत्ति कर जमा करवाना होगा। निग्मायुक्त के अनुसार करदाता वदसपदमींतलंदंण्हवअण्पद पर जाकर अपना संपत्ति कर जमा कर सकते है। उन्होंने करदाताओं से अपील की है कि वे निगम की इस सुविधा का लाभ अवश्य उठाएं। 

Related posts

फरीदाबाद: सीएम मनोहर लाल ने दबाव बनाकर शिकायत वापस करवाने वाले खाद्य एवं आपूर्ति इंस्पेक्टर को किया निलंबित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में तोड़ी गई अवैध निर्माण को फिर से बनाने वाले बिल्डर पर डीटीपी कराएगा एफआईआर दर्ज।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अब किसानों को 15 अगस्त 2022 तक इंतजार करना होगा,धरना प्रदर्शन स्थगित

Ajit Sinha
error: Content is protected !!