Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

निगमायुक्त सोनल गोयल की छठ के घाटों सफाई व पानी भरने वाली बात निकला बकवास,छठ पूजा समाप्त, देखिए वीडियो।   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : आज उगते हुए सूर्य भगवान् को अर्ध्य देने बाद चार दिनों तक चलने वाला छठ पूजा का आज प्रात 6 बजकर 34 मिनट पर समाप्त हो गया। ब्रत करने वालों ने कहा अगले वर्ष फिर आना छठ मैया। इस त्यौहार के पावन अवसर पर खेड़ी पुल के समीप आगरा नहर के किनारे हजारों के तादाद में महिलाएं और पुरुषों ने छठ पूजा की। इस स्थान पर पूरा मेले का माहौल था। कोई पटाखे जला रहा था तो कोई ढोल बाजे पर डांस करता  हुआ नजर आ रहा था। इस दौरान  छोटे-छोटे बच्चे भी मस्ती करते हुए नजर आए। इसके अतिरिक्त फरीदाबाद के सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के हनुमान मंदिर के प्रांगण में आर्टिफिशियल तालाब में एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य दिया। वही, छठ  पूजा समिति के सदस्य गोस्वामी भारती का कहना हैं कि इस घाट पर वह लोग अपने पैसों से सफाई करवाई हैं और टेंकरों से पानी खरीद कर यहां पर मिनी तालाबों में भरवाई है।



सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि नगर निगम की कमिश्नर सोनल गोयल ने अखबारों में छपवाया था कि सभी 42 घाटों  पर सफाई और पानी भरने के सख्त निर्देश सम्बंधित अधिकारीयों दिए हैं। उनकी सभी बाते बकवास साबित हुई हैं। नगर निगम न तो इस घाट पर सफाई करवाई हैं नाही घाटों पर पानी भरवाई हैं। वह लोग पानी टेंकरों से खरीद कर मिनी तालाब में पानी भरे हैं।    

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: लकड़ी का खिलौना बनाने की कंपनी में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपयों का माल जल कर खाक-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में बिल्डरों की गुंडागर्दी व धोखेबाजी से परेशान हैं लोग ,संघ के कार्यकर्ता को दी जान से मारने धमकी-वीडियो सुने।

Ajit Sinha

हुड्डा प्रशासक सोनल गोयल से हुड्डा की जमीनों पर जमे अवैध कब्जाधारियों को तुरंत हटाने की मांग की : पार्षद दीपक चौधरी

Ajit Sinha
error: Content is protected !!