Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

‘मंगल कमल’’ में हवन यज्ञ के बाद शुरू हुआ कार्यकर्ताओं का आवागमन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर की अगुवाई में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने सनसिटी सेक्टर-36ए,  रोहतक  में स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय ‘‘मंगल कमल’’ में विधि विधान से हवन-यज्ञ किया। हवन के बाद कार्यालय में कार्यकर्ताओं का आवागमन शुरू हो गया। इस दौरान सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश प्रदेश की उन्नति और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की भगवान से प्रार्थना की। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने हवन के बाद कार्यकर्ताओं से डा. मंगल सेन की कर्तव्य निष्ठा और पार्टी के प्रति उनके समर्पण भाव के बारे में बताया। श्री ग्रोवर ने कर्म योद्धा, प्रखर राष्ट्रभक्त और महान समाज सुधारक डा. मंगल सेन के नाम पर प्रदेश कार्यालय का नामकरण करने पर शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यालय का नाम ‘‘मंगल कमल’’ रखना डा. सेन को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा,प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख शमशेर सिंह खरक आदि उपस्थित रहे।मनीष ग्रोवर ने कहा कि पहले पार्टी का कार्यालय हुडा काम्पलैक्स में 1998 में खुला था। पार्टी का मौजूदा कार्यालय अभी तक किराये पर था। उन्होंने कहा कि ‘‘मंगल कमल’’ प्रदेश कार्यालय भव्य और चार मंजिला बनाया गया है और सभी सुविधाओं से युक्त है। अब कार्यकर्ताओं को अपना कार्यालय मिल गया है।   मनीष ग्रोवर ने बताया कि डा. मंगल सेन हरियाणा के हितों के रक्षक और राष्ट्र के प्रति समर्पित नेता थे। मंगल सेन हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के नेता और 1977 से 1979 तक हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रहे। 9 बार चुनाव लड़ा और वे सात बार रोहतक से हरियाणा विधान सभा के लिए चुने गए। जनसंघ के बाद के हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।  राष्ट्रीय विचारधारा के प्रचार-प्रसार और अखंड भारत की स्थापना के लिए डा. मंगलसेन काम करते रहे।मनीष ग्रोवर ने कहा कि मोदी और नायब सरकार सबका साथ, सबका विकास का डा. सेन का सपना साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। डबल इंजन की गरीब कल्याण की नीतियों से गरीब लोगों का जीवन सरल हुआ है। इन 10 सालों में भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में मान सम्मान दिलाया है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता दस की दस लोकसभाओं में कमल खिलाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अब मजबूती के साथ मोदी और नायब सैनी सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं।संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को और अधिक मजबूत करते हुए नवमतदाताओं को भी पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने प्रत्याशियों की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने की दिशा में जुट जाएं। श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बननी तय है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवाकेट रणबीर ढाका, प्रदेश सचिव रेनू डावला, पूर्व विधायक सरिता नारायण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ दिनेश घिलोड, एडवोकेट राजबाला चहल , रमेश खत्री, राज शर्मा, नरेंद्र खट्टर, नागेंद्र शर्मा, राधा अहलावत  जिला महामंत्री आशा शर्मा, सुखबीर चंदेलिया, दीपक आचार्य, उदयभान मलिक, पंकज छाबड़ा, धर्मेंद्र सैनी पार्षद सुरेश किराड़, मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, अमित बंसल, बंसी विज, सरदार कुलविंदर सिक्का, पंकज भारद्वाज सतीश आहूजा राजरानी शर्मा, सुनीता सेन, अमित बंसल एडवोकेट अंकित शर्मा, सुनील राठौर सतीश ठेकेदार आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव लाने की क़वायद शुरू, शीघ्र ही नए नियमानुसार होंगी भर्तियाँ

Ajit Sinha

मैं भी एक शहीद की बेटी हूँ, मैं उस जज्बे को समझती हूँ, क्योंकि मैंने वो जज्बा अपनी दादी इंदिरा गांधी जी में देखा-प्रियंका गांधी

Ajit Sinha

प्राइवेट कम्पनियों में हरियाणा के युवाओं की नौकरी के लिए दुष्यंत का नारा ‘तब चलेगी फैक्ट्री, जब देगी नौकरी’

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//shaveeps.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x