Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रदेश की प्रगति में ओमप्रकाश चौटाला का रहा योगदान : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को गांव चौटाला के साहिब राम स्टेडियम में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला महान व्यक्तित्व के धनी थे। प्रदेश की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हरियाणा में पानी के लिए जो संघर्ष उन्होंने किया वो इतिहास में दर्ज है। उन्होंने कहा कि जब वे केंद्र में शहरी विकास मंत्री थे और ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री थे, उस दौरान एनसीआर की प्रांतीय बैठकों में ओमप्रकाश चौटाला ने न केवल एनसीआर प्रांत की मांगों को केंद्र के समक्ष रखा, बल्कि उन्हें पूरा भी करवाया। इस प्रकार से एनसीआर के प्रांतों में हरियाणा को अग्रणी बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। राज्यपाल ने कहा कि पारिवारिक समारोह में ओमप्रकाश से मिला तो बेहद ही अच्छा लगा। जब अभय सिंह चौटाला उनसे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे मिले थे, तब भी मैंने उनसे ओमप्रकाश चौटाला का हाल जाना था, तब अभय ने बताया था कि ठीक है, लेकिन उनके चले जाने की खबर से बेहद ही दुख हुआ। उन्होंने कहा कि भले ही ओमप्रकाश चौटाला हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी सेवा, परिश्रम, काम व लगन हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने पूरे प्रदेश की ओर से पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, राज्य के विकास और भविष्य की शिक्षा पहलों पर हुई चर्चा।

Ajit Sinha

संसद सदस्य, महासचिव (संचार) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,जयराम रमेश द्वारा जारी बयान

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: आईसीसी महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने आज बुधवार को निलंबित किए गए सांसदों से मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x