Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

32000 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद, पंजाब में की जानी थी सप्लाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद जिले में एक कार से 32,000 नशीली प्रति बंधित गोलियां बरामद कर इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पुलिस को एक मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाई लेकर दो व्यक्ति आ रहे हैं
जो इसे पंजाब क्षेत्र में सप्लाई करने वाले हैं। जानकारी मिलने पर, पुलिस पार्टी ने खुन्नन चैक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी और ड्रग्स की तस्करी का संदेह होने पर एक कार को रोककर तलाशी ली तो कार में 8 प्लास्टिक के जारों में कुल 32,000 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद हुई। पूछे जाने पर, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलवल जिले के निवासी कुलविंदर सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Related posts

कोविड-19 वैक्सीन लगाने के प्रथम चरण में विभाग के पास आज पुणे से कोविशिल्ड वैक्सीन की 2,41,500 खुराक पहुंची-अनिल विज 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 8 लाख गरीब परिवारों को दिया मनोहर तोहफ़ा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो ने 1.98 लाख की रिश्वत लेते 9 भ्रष्टाचारी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!