Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में तीनों मासूम बेटियों के सामने मां को उतारा मौत के घाट, फरार

नई दिल्ली: शालीमार बाग इलाके में बेलदार ने बेटियों के सामने ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में जुटी है। मृतक की पहचान सिंघलपुर की सोनी के रूप में हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी पेशे से बेलदार रमाकांत (33) अपनी पत्नी सोनी तीन बेटियाों के साथ शालीमार बाग के सिंघलपुर गांव में रहता था।

सोनी के मायके वाले भी पड़ोस में रहते हैं। मृतक के स्वजन के अनुसार, रामाकांत शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था। शुक्रवार की रात उसने सोनी के मुंह में कपड़ा ठूंस कर गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद फरार हो गया। वारदात के समय तीनों बेटियां घर में ही थीं। सुबह जब सोनी पानी भरने के बाहर नहीं आई तो उनकी छोटी बहन राखी जगाने के लिए गई तो देखा कि सोनी के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ है और बच्चियां बिस्तर पर बैठीं हैं। ऐसे में राखी ने तुरंत स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।वारदात के बाद बच्चे काफी सहम गए थे। लेकिन मृतक की बड़ी बेटी मनीषा (6) ने पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। जांच में सामने आया है कि रात करीब दस बजे सोनी को घर के बाहर देखा गया था। ऐसे में यह माना जा रहा है कि आरोपित ने उसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित के मोबाइल फोन का आखिरी लोकेशन देर रात करीब दो बजे सराय काले खां बस स्टैंड के पाया गया है। इस से लग रहा है कि वह हमीरपुर के लिए बस पकड़ा होगा। जिसके आधार पर पुलिस टीम को वहां के लिए रवाना किया गया है। आरोपित ने हत्या क्यों की है, इसकी स्पष्ट जानकारी उसे पकड़ने के बाद ही पता चल पाएगा।

Related posts

लोहड़ी उत्सव में गोलियां चलाकर तीन लोगों को घायल करने वाले हमलाबारों में से एक बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के लिए लॉकडाउन फायदेमंद रहा, अप्रैल माह में 50 प्रतिशत अपराध कम हुए हैं : डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

क्रेटा कार व 20 लाख रिश्वत लेकर एटीएम हैकर गैंग को स्वाट टीम ने छोडा, दो इंचार्ज बर्खास्त,11 पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!