Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा के सेक्टर 18 में चलती गाड़ी बनी ‘आग का गोला’, मची अफरा तफरी ​

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के अति-व्यस्त सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क के बीचों बीच एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगने व्यस्त अट्टा मार्केट के ठीक पास हुई, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।यह अग्निकांड आज शाम करीब 7 बजे सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास हुई ।जब एक चलती स्कॉर्पियो मॉडल की एसयूवी कार के बोनट में अचानक आग लग गई। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण मौके पर भारी जाम लग गया और लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। कार में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मौके पहुंची दमकल की गाड़ी ने तत्काल आग पर काबू पा लिया।सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुँच कर जाम को साफ खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी पेड़ से जा टकराई, चार की मौत

Ajit Sinha

12 घंटे में दूसरा एंकाउंटर: भारतीय खेल प्राधिकरण के जनरल मैनेजर धर्म पाल शर्मा के साथ हुई लूट का खुलासा

Ajit Sinha

कडाके की ठंड, तेज म्यूजिक में हुक्का का धुआं उड़ाते मिले युवक और युवतियां, संचालक समेत तीन गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x