Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद जिला में सोमवार को एक दिन सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों की छुट्टी रहेगी: उपायुक्त विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिला में लगातार हो रही बरसात और अगले दो दिन तक भारी बरसात की चेतावनी के चलते जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की अगले दो दिन तक छुट्टी करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही जिला प्रशासन, नगर निगम, एचएसवीपी, स्मार्ट सिटी एफएमडीए, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग सहित सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए आदेश दिए हैं कि वह अगले आदेशों तक मुख्यालय न छोड़ें।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बरसात हो रही है। इससे जगह-जगह जलभराव जैसी समस्याएं पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे मामले को देखते हुए अलर्ट मोड पर है। पूरे शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिन तक भारी बरसात की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने कुछ कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अगले दो दिनों तक सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी विभागों के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को अपने-अपने स्टेशन मेंटेन करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी प्राइवेट संस्थानों के कर्मचारियों अधिकारियों के लिए भी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अगर संभव हो तो(वर्क फ्रॉम होम) वह घर से ही कार्य करें। इसके साथ ही जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने जिला के आमजन से भी अपील करते हुए कहा है कि अगर ज्यादा जरूरी न हो तो घरों से बाहर ना निकले। उन्होंने कहा कि ज्यादा जलजमाव वाले क्षेत्रों में पैदल अथवा वाहनों से न जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सभी टीमें लगातार दिन-रात कार्य कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 पुलिस ने दो झपटमारों को गिरफ्तार किया हैं,एक आरोपी 29 मार्च को ही नीमका जेल से छूट कर बाहर आया था ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भारतीय भाषाओं को संरक्षण एवं संवर्धन मिले क्योंकि भारतीय मूल्यों, परम्पराओं एवं संस्कृति की छटा भारतीय भाषाओं में ही निहित है।

Ajit Sinha

वैश्य समाज,सेक्टर -28, 29, 30, 31 ने मेवला महाराजपुर में दिहाड़ीदार मजदूरों को खाने -पीने के सामानों के बांटे हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x