Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में मनोज मंगरिया के भाई रोहित ने दिन दहाड़े फॉर्चूनर सवार सचिन को गोली मार दी, स्वंय गाडी चला कर गया अस्पताल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद में आज दिन दहाड़े खेड़ी रोड चौक पर मनोज मंगरिया के भाई रोहित ने एक शख्स को गोली मार दी। घायल शख्स स्वंय फॉर्चूनर गाडी चला कर मैट्रो हॉस्पिटल पहुंच गया जहां पर उसका अभी ईलाज चल रहा हैं। घटना तक़रीबन दोपहर एक बजे की हैं। खेड़ी पुल थाना पुलिस इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज कर रहीं हैं।

एसीपी क्राइम राजेश चेची का कहना हैं कि आज दोपहर एक बजे के करीब खेड़ी रोड स्थित शराब के ठेके के पास आई -20 कार जिसका रंग सफ़ेद जिसमें मनोज मंगरिया का भाई रोहित ( 27 ) व उसके साथ एक महिला जिसकी उम्र तक़रीबन 30 -31 साल हैं। उनका कहना हैं कि फॉर्चूनर गाडी जिसका रंग काला था और उसमें सचिन नाम का लड़का था जो सदलपुर , उत्तरप्रदेश का रहने वाला हैं। उनका कहना हैं कि मनोज मंगरिया का भाई रोहित अपने कार में से निकलते ही फॉर्चूनर में सवार सचिन पर गोलियां बरसानी  शुरू कर दी,  इनमें से दो गोलियां सचिन के कंधे में जा कर लगी।

चश्मदीद बतातें हैं कि जिस लड़के को गोलियां लगी हैं वह लड़का काफी तगड़ा था उसने गोली चलाने वाले लड़के रोहित से घायल होने के बाद भी भीड़ गया और उसकी पिस्टल छीन कर उसमें से मैगजीन निकाल कर अपने साथ ले गया और पिस्टल को वहीँ छोड़ दिया जो बाद में मौके से पुलिस अपने साथ ले गई। उनका कहना हैं कि जब ताबड़तोड़ गोलियां रोहित चला रहा था उसी के साथ एक आई महिला ने उसके  पिस्टल को पकड़ कर अपनी ओर कर लिया और कहने लगी कि तू मुझे मार दें पर उसे छोड़ दें और इस तरह से सचिन की जिंदगी बच गई। उनका का कहना हैं कि घायल अवस्था में सचिन अपनी फॉर्चूनर को स्वंय चला कर वहां से चला गया जिसका इलाज अभी मित्रों हॉस्पिटल में चल रहा हैं।

Related posts

फरीदाबाद : मेरे अवैध निर्माणों को निगम ने तोडा तो उस अधिकारी व साथ आए पुलिस कर्मियों को किसी भी कीमत पर सही सलामत नहीं जाने दूंगा, निर्माणकर्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में पंजाबी गायक सुखविंदर सुखी करेंगें आने वाले नए साल -2023 का स्वागत, मनोरंजन,थिरकेंगे दर्शक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पीयूष ग्रुप के चेयरमेन अनिल गोयल की आज कोर्ट में पेशी के दौरान हुई मौत, धोखाधड़ी के 120 मुकदमे दर्ज हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x