Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए 8 जुलाई को लगेगा मोबाईल नवीनीकरण कैंप

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला खजाना अधिकारी संजय छौकर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए आगामी आठ जुलाई को मोबाईल नवीनीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला खजाना कार्यालय में लगने वाले इस शिविर का समय प्रातः दस बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। इस शिविर में हरियाणा सरकार से सभी सेवानिवृत पेंशनरों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि यह कैंप उन पेंशनरों के लिए अति उपयोगी साबित होगा जिनका मोबाइल नंबर उनके व्यक्तिगत ऑनलाईन पेंशन दस्तावेज पर खजाना कार्यालय में रजिस्टर्ड नहीं हैं। मोबाइल नंबर रजिस्टर होने पर उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की पैंशन संबंधित जानकारी खजाना कार्यालय से आसानी से प्राप्त हो सकती है।

इसके साथ ही उन्होंने जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद व उप खजाना कार्यालय बल्लभगढ़ से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों से अपील की है कि वह आठ जुलाई को प्रातः 10 बजे पहुंचकर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर अथवा नवीनीकरण अवश्य करवाएं। पेंशन रजिस्टर करने के लिए अपने दस्तावेजों (पेंशन कॉपी, आधार कार्ड की मूल प्रति व रजिस्टर करने लिए मोबाइल नम्बर) को साथ ले के आए। इन दस्तावेजों को लेके आना महत्वपूर्ण है ।

Attachments area

Related posts

फरीदाबाद: बंद पेटियों में लोहे का सामान बता कर अंग्रेजी शराब की बोतलों को ट्रांसपोर्ट के जरिए बिहार ले जा रहा था ,बरामद ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसएसबी अस्पताल में लगाया निशुल्क हृदय जांच शिविर,140 मरीजों की हुई जांच, कई टेस्ट भी हुए निशुल्क

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 4 करोड़ 61 लाख रूपये की लागत से बनने वाले दो पुलों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी, कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x