Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेताओं ने किया क्लर्कों व आशा वर्करों के धरने का समर्थन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सेक्टर-12 लघु सचिवालय के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे क्लर्क वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी हरियाणा एंड आशा वर्कर्स का धरना सोमवार को भी जारी रहा। आज धरने पर कांग्रेसी नेताओं ने पहुंचकर क्लर्काे व आशा वर्कर्स की मांगों को जायज करार बताते हुए उन्हें पार्टी की ओर से समर्थन दिया। इस मौके पर मुख्य रूप प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, श्रीमती पराग शर्मा मेम्बर एआईसीसी, रिंकू चंदीला लोकसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जया शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र चंदेलिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार नेताजी, कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले करीब 39 दिनों से क्लर्क अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे है, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी सुध नहीं ली है। उन्होंने क्लर्काे की 35400 मानदेय देने की मांग को जायज करार देते हुए कहा कि इस महंगाई में परिवार का भरण पोषण करने के लिए इतना मानेदय तो सरकार को देना ही चाहिए क्योंकि क्लर्क वह होते है, जो हर कार्यालय में काम करवाने में अह्म भूमिका निभाते है। कांग्र्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है इसलिए वह इस तरह के तुगलकी फरमान जारी कर कर्मचारियों को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर भी पिछले कई दिनों से मांगों के लिए धरने पर बैठी है, उनकी मांगों को भी सरकार द्वारा जल्द पूरा किया जाना चाहिए। कांग्रेसी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को विश्वास दिलाया कि उनके अधिकारों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और हर स्तर पर संघर्ष करेगी। 

Related posts

गांव पलवली में महिलाओं ने शराब के ठेके में की तोड़फोड़, शराब के पेटियों को लूट कर ले जाते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद :रंग लाई एनएसयूआई की मेहनत, एमडीयू ने लिया अपना तुगलकी फरमान वापिस, खट्टर सरकार ने चौथी बार टेके घुटने : कृष्ण अत्री

Ajit Sinha

वंदे मातरम् की आड़ में बीजेपी ‘वंदे वोटरम्’ कर रही – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x