Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आज खोए हुए 139 मोबाइल फोन को तलाश कर लौटाए असली मालिकों को, किया धन्यवाद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने तकनीकी सहायता से गुम हुए 139 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं, जिनको सहायक पुलिस उपायुक्त अपराध-II वरुण दहिया ने आज शनिवार को उनके असल मालिकों को वापिस लौटाया है। जिन को खोए हुए फोन मिले हैं वह लोग फरीदाबाद पुलिस के साइबर अपराध के टीम को धन्यवाद करते हुए नजर आए।

पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल फरीदाबाद की टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगो के 139 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को ट्रेस करने के उपरांत मोबाइल फ़ोन को उनके असल मालिकों को वापस लौटकर सराहनीय कार्य किया है। लोगों ने अपने खोए हुए मोबाइल फ़ोन को वापिस पाकर ख़ुशी जाहिर कर फरीदाबाद पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। इससे पूर्व में भी फरीदाबाद पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिको तक पहुंचाए गए थे और भविष्य में भी मोबाइल फोन ढूंढ कर उनके असली मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि जब भी किसी का मोबाइल फोन गुम होता है तो https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जरूर शिकायत करें।

Related posts

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हरियाली तीज के सुनहरे अवसर पर जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो , पंचकूला की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में आज महिला एएसआई लाजवंती के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जैसे अभियान बेहद जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x