Athrav – Online News Portal
दिल्ली

बीच रास्ते में खराब हुई मेट्रो, इमरजेंसी गेट खोल कर निकाले गए यात्री, तस्बीर

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे खराबी आ गई. इससे बड़ी तादाद में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. येलो लाइन फेल होने की वजह से मेट्रो सर्विस बुरी तरह से प्रभावित हुई है. बताया जा रहा है कि छतरपुर मेट्रो स्टेशन पर ओवरहेड वायर खराब हो गई. जिस वजह से मेट्रो ट्रेन रुक गई. मेट्रो लाइन खराब होने की वजह से छतरपुर स्टेशन के पास सैकड़ों की तादाद में पैसेंजर फंसे रहे.



मेट्रो के अचानक रुकने से अंदर यात्रियों को सांस लेने में काफी तकलीफ हुई. काफी देर बाद इमरजेंसी गेट खोले गए और पैसेंजरों को बाहर निकाला गया. इसके बाद कॉरिडोर पर चलते हुए पैसेंजर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच पाए. मौके पर पहुंचे अफसरों ने दो लूप में मेट्रो परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया गया. फिलहाल समयपुर बादली और क़ुतुबमीनार के बीच मेट्रो चलाई जा रही है.डीएमआरसी ने कुतुब मीनार से सुलतानपुर तक फीडर बस के जरिए पैसेंजर्स को पहुंचा रही है. मेट्रो ना चलने की वजह से स्टेशन पर भीड़ है तो वहीं पैसेंजरों को स्टेशन से बाहर निकलने के लिए कहा जा रहा है.

Related posts

खरगे बोले- राहुल गांधी की वजह से पीएम मोदी को नहीं आ रही नींद

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने नेपाली नागरिकों को ठगने वाले वीजा फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़।

Ajit Sinha

लौरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ़ गोलू को दिल्ली पुलिस ने आज राजस्थान पुलिस की सहायता से किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!