Athrav – Online News Portal
नोएडा व्यापार

मेडिकल डिवाइस पार्क और टॉय पार्क परियोजना से उद्यमियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं, 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने सेक्टर- 28 में बनाये जा रहे हैं मेडिकल डिवाइस पार्क और सेक्टर- 33 दिन बनाए जा रहे हैं टॉय पार्क परियोजना की जानकारी देने के लिए इन्वेस्टर्स समिट और रोड शो का आयोजन किया है.इस अवसर पर मेडिकल उपकरण और दवा बनाने वाली कंपनियों के साथ खिलौना बनाने वाले कारोबारियों ने हिस्सा लिया। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी भी इन्वेस्टर समिट मौजूद थे यहां उपस्थित उद्यमियों को बताया गया कि उन्हें यहां किस प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी और इन्वेस्टमेंट 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा.

इन्वेस्टर सम्मिट और रोड शो में भाग लेने आए लोगों को संबोधित करते हुए औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश में कारोबारियों को सुरक्षित माहौल दिया जा रहा है। इससे उद्योग तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्यादा कारोबारियों को यहाँ पर उद्योग लगाने का न्योता दिया गया है. इसके लिए यहां आने वाले कारोबारियों और कंपनी को कई लाभ और छूट दिया जा रहा है. औद्योगिक विकास के राज्य मंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत टॉय पार्क बनाया जा रहा है, भारत के बच्चे न केवल देश में बने खिलौने से खेलेंगे बल्कि उन्हें निर्यात भी किया जा सकेगा. यहां कारोबार के लिए अच्छा माहौल विकसित हुआ है और वही रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे है.

प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर- 28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क को 37 प्लॉट आवंटित हो चुके हैं। यहां बिजली, पानी, सड़क, सीवर आदि सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तेजी से काम चल रहा है। आवंटित किए गए अधिकांश प्लॉट का कब्जा भी कारोबारियों को आगामी मार्च से पहले दे दिया जाएगा। उन्होंने कारोबारियों को बताया कि यह जगह जेवर एयरपोर्ट के पास है। यहां ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा होगी। इसके पास ही मेट्रो एवं बुलेट ट्रेन की सुविधा भी भविष्य में होगी। इसके बनने से उनका कारोबार तेजी से बढ़ेगा। कारोबारियों की मानें तो अकेले टॉय पार्क से 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Related posts

मौज मस्ती के लिए डेबिट कार्ड बदल ठगी करने वाले बदमाश अरेस्ट, 17 एटीएम कार्ड, तीन एएचडी कैमरा बरामद

Ajit Sinha

आईएएस बनने के लिए बैंक से असिस्टेंट मैनेजर के पद को छोड़ा, जब उम्मीद टूटी तो, 26 मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

फुट ओवर ब्रिज की लिफ्ट में फंसे शख्स को पुलिस ने ग़ेट पर लगे ताले को तोड कर, लिफ्ट का दरवाजा खोला-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x