Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश फरीदाबाद

मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति (रजि) उत्तर प्रदेश ने मास्क बैंक बनाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति ने लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरतमंद लोगों को निशुल्क मास्क देने के उद्देश्य से मास्क बैंक बनाई जिसका शुभारंभ समिति के संरक्षक वा बल्देव के विधायक पूरन प्रकाश ने किया. शुभारंभ के अवसर पर विधायक पूरन प्रकाश ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति लॉकडाउन के समय से ही लोगों की सेवा में लगी हुई है. आज इसी कड़ी में मास्क बैंक का शुभारंभ किया है इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी टीम लॉक डाउन के समय से ही अलग-अलग तरह के कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सहयोग कर रही है आज इसी कड़ी में मास्क बैंक का शुभारंभ किया गया है इस बैंक को संचालन करने के लिए महिला टीम को जिम्मेदारी दी गई हैl

जिसमें युवा महिला प्रदेश अध्यक्ष ओजस्वी शर्मा को संयोजिका व मथुरा युवा जिला अध्यक्ष सुश्री काजल शर्मा को सह संयोजिका बनाया गया है. महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा हमारी महिला टीम पूरे लॉकडाउन में एक से एक बढ़कर काम कर रही है इसके लिए सभी लोगों को बधाई साथ ही महिला टीम को आज नई जिम्मेदारी मिली है इसके माध्यम से कोई भी हमें मास्क दे सकता है और जरूरतमंद लोग हमारे से ले सकते हैं जो लोग खरीद कर दे सकते हैं वह खरीद के दे सकते हैं जो लोग अपने घर में बनाकर हमें दे सकते हैं जिससे हम लोगों को जागरूक करने के साथ मास्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे और मास्क निशुल्क देंगे इसके लिए उन्होंने लोगों के संपर्क करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9027880729 भी दिया है. जिससे लोग बैंक में मास्क जमा करवा सकते हैं और ले सकते हैं. इस अवसर पर सत्यदेव शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, मनोज शर्मा, अर्जुन पंडित श्रीमती सुनीता उपाध्याय ,श्रीमती सरोज गोला, हेमंत वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.                             

Related posts

फरीदाबाद में आयोजित किया गया केंद्रीय जैव प्रौघौगिकी के वैज्ञानिक प्रोफेसर अविनाश बजाज का एक्सटेंशन लेक्चर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुर हरीश की शाही एक्सपोर्ट कंपनी में 27. 61 करोड़ की ठगी करने के 9 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने तीन थानों के एसएचओ सहित चार इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं-जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!