Athrav – Online News Portal
नोएडा

मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, दुकान में सो रहा शख्स की झुलसने और दम घुटने से मौत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा : कोतवाली बीटा-2 थाना क्षेत्र में स्थित जगत फार्म मार्केट में स्थित एक मिठाई की दुकान में आज तड़के भयंकर आग लग गई. जब आग लगी उस समय एक शख्स दुकान में ही सो रहा था और आग की लपटें के कारण वह दुकान से बाहर नहीं निकल पाया और आग से झुलसने और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

यह जली हुई मिठाई की दुकान प्रह्लाद स्वीट्स यतेंद्र शर्मा की है जिसमें आज तड़के शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. बीटा 2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि आज प्रात 6: 15 पर सूचना मिली जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया. लेकिन इसी दौरान दुकान के अंदर सो रहे एक शख्स की आग से झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई.शख्स की पहचान मथुरा के राया के रहने वाले शशि कपूर के रूप में हुई है,

शशि प्रहलाद स्वीट की मिठाई की दुकान पर ही काम करता था और रात को अक्सर यहां सो जाया करता था रात को वह जब सोया हुआ था, उसी समय शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई. उसके शव को दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के बाद निकाला. शख्स के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अग्नि कांड में दुकान पूरी तरह जल कर ध्वस्त हो गई और लाखों का समान जल कर खाक हो गया। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारम्भिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट से लगना प्रतीक हो रही है, दुकान में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

Related posts

शराब के नशे में नाले में गिरे शख्स की मौत, तीन दिन बाद डेड बॉडी मिली, सड़क पर परिजन का हंगामा।                          

Ajit Sinha

जन्माष्टमी के जश्न के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच हुई धाए-धाए, 4 बदमाश गोली लगने से हुए घायल, चार पकड़े गए।

Ajit Sinha

दहेज  के लिए पत्नी और मासूम बेटी की हत्या करने वाला आरोपित  गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x