Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

गांव किडावली में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 4 कालोनियों में की भारी तोड़फोड़:डीटीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज नहरपार इलाके के भूपानी क्षेत्र के अंतर्गत गांव किडावली में अवैध रूप से 4 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें काफी अवैध निर्माण बने हुए थे को आज एक बुलडोजर की सहायता तोड़ दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाना के एसएचओ अब्दुल सईद कर रहे थे।



डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने बताया कि भूपानी क्षेत्र के गांव किडावली में तक़रीबन 22 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 4 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से 10 निर्माणधीन मकानें, 10 प्रॉपर्टी डीलर्स के कार्यालय,150 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसको आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे. जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे जबकि भारी पुलिस बल के नेतृत्व भूपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड पुलिस ने धोखे से आर्म लाइसेंस लेने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार, उस पर दादरी थाने में हत्या सहित 19 मुकदमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में आज कोरोना संक्रमित के 155 नए मामले आए हैं।

Ajit Sinha

कौशिक बंधु आप बल्ल्भगढ़ विधानसभा क्षेत्र को संभालों, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में घुसने की जरुरत नहीं हैं : लखन सिंगला  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!