Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : पेड़ पौधे सभी जीवों को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से फल, फूल, व लकड़ी प्रदान करते है।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : श्री बालाजी संगठन के तत्वाधान में आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डेरोली अहीर में पौधरोपण अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 70 पौधों को लगाया । पौधरोपण की शुरुआत प्रिंसीपल मीर सिंह व मनोज मेघनवास ने त्रिवेणी लगाकर किया। प्रिंसिपल मीर सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा पर सभी जीवों को जीवन प्रदान करते है। पेड़ पौधे सभी जीवों को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से फल, फूल, व लकड़ी प्रदान करते है, समर्पण भाव का इससे अच्छा कोई उदाहरण कोई और नही हो सकता। फिर भी हम पेड़ो की अंधाधुंध कटाई करने में लगे हुए है। जिसके कारण हम स्वयं इस धरा व सभी जीव जगत को पर्यावरण असन्तुलन की ओर धकेल रहे है। मानव को अपने जीवन को मानव कल्याण के कार्यो में लगाना चाहिए।हम सभी को अपने जीवन मे एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए व साथ साथ उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।इस अवसर पर  डॉ. अनूप , दीपेन, महासिंह व अन्य समस्त स्टाफ मौजूद था।

Related posts

फरीदाबाद : चाणक्य आईएएस अकैडमी के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलैंस स्थापित करने के लिए एमओयू हुआ साइन

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : प्रदेश सरकार द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेज को लेकर राजनीति गरमाई ।

Ajit Sinha

जेल जाने से पहले परिवार को पार्टी सौंप गईं शशिकला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x