Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : ब्रह्मजीत का भतीजा सतीश के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा सारन थाने में दर्ज। यह केस क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 के हवाले।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :गांव बुढ़ैना निवासी सतीश पर सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ईंटों से भरे हुए ट्रैक्टर खड़े करने की एवज में मंथली लेने का आरोप लगा है। एक ट्रैक्टर मालिक की शिकायत पर सारन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सतीश गांव बुढ़ैना निवासी मृतक ब्रह्मजीत
का भतीजा है। ब्रह्मजीत की पिछले महीने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इसके आगे की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 पुलिस कर रहीं हैं।
मोहना गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने ट्रैक्टर में होडल से ईंट भर कर सरूरपुर के पास दयाल अस्पताल के साथ खड़ा करता था। यहां कई और भी ट्रैक्टर खड़े होते हैं। बुढ़ैना निवासी सतीश को वह अच्छी तरह से जानता है। आरोप है कि वह ट्रैक्टर खड़ा कर रहे चालकों से 1200-1200 रुपए मंथली लेता था। सुरेंद्र का कहना है कि करीब एक साल पहले सतीश ने उससे मंथली मांगी थी, मना करने पर उसके सिर पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई। सुरेंद्र के अनुसार वह अब तक डर की वजह से पुलिस में शिकायत नही कर पाया था। 13 अप्रैल को उसके मोबाइल पर कॉल आई। जिस पर सतीश ने उससे मंथली मांगी। आरोप है कि सतीश ने 13 अप्रैल को उसे 1200 रुपए प्रति ट्रैक्टररोहताश को देने को कहा और ना देने पर अंजाम के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। जान खतरे में देख पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts

एयर इंडिया ने आक्रामक खेल दिखाते हुए परिणामों को अपने पक्ष में किया

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : हर उम्र में निरोग रहने के लिए पूर्ण पौष्टिक आहार जरूरी,डा. सुधा छिकारा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शनिवार को अपहरण की गई लड़की के साथ तीन लड़कों ने किया था गैंगरेप, सीपी ने आरोपियों को पकड़ने हेतु की एसआईटी गठित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x