Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : राव जयराम सी.सै.स्कूल में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में एक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ :  नगर के अटेली रोड़ पर स्थित राव जयराम सी.सै.स्कूल के प्राँगण में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में एक राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसके मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन राव हरीसिंह थे । इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्राचार्य आर.एन.चौहान ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सी.ई.ओ.औम प्रकाश यादव थे ।

राखी बनाओ प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा चाँद, सितारे, मोती औऱ नगीने आदि लगाकर सुन्दर- सूंदर  राखियाँ बनाई गई । कक्षा सातवीं से बारहवीं तक के सीनियर वर्ग में 45 बच्चों ने भाग लिया जिसमें पूजा, मानसी और ज्योति की टीम प्रथम, दिव्या, मुस्कान, पल्लवी, सचिव, नितिन की टीम द्वितीय तथा खुशी, दीक्षा और तन्नू की टीम तृतीय स्थान पर रही । इसी प्रकार जूनियर वर्ग में 50 बच्चों ने भाग लिया जिनमें श्वेता, ज्योति की टीम प्रथम, तनुज,यश की टीम द्वितीय तथा दीपक, दुर्गेश ,रजनेश और प्रीतम की टीम तृतीय स्थान पर रही । इस अवसर पर विद्यालय के एम.डी. सुरेन्द्र यादव, अमर सिंह सोनी, डा.देवेन्द्र यादव, रामनिवास यादव, नरेन्द्र , पंकज, रमेश डी.पी. राजेश, ललिता तथा पुष्पा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बच्चे भी उपस्थित थे ।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ खिला कर सामानों को लूट, दो गिरफ्तार।

Ajit Sinha

PM मोदी के खिलाफ राज्यसभा में नारेबाजी

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : बालाजी जनहित संगठन के सदस्यों द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी-तलवाना में पौधा रोपण किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x