Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ :हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में होगा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में आगामी 15-16 अक्टूबर को ‘हरियाणा में उच्च शिक्षा का समावेशी और गुणात्मक विस्तार’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग योजना के अंतर्गत होने जा रहे इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और समापन सत्र में लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर.सी. कुहाड़ का कहना है कि इस संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा के बदलते आयामों पर विस्तार से चर्चा करना है और आवश्यक बदलावों को ध्यान में रखते हुए भविष्य के लिए जरूरी रोड मैप तैयार करना है।

कुलपति प्रोफेसर आर.सी. कुहाड़ ने कहा कि उनको विश्वास है कि यह संगोष्ठी हरियाणा में उच्च शिक्षा के समावेशी व गुणात्मक विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन व शिक्षा विभाग के सांझा प्रयासों से आयोजित हो रही इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिक्षा के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। शिक्षा विभाग की अध्यक्षा डॉ. सारिका शर्मा ने बताया इस संगोष्ठी में न सिर्फ उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी बल्कि उनके समाधान भी तलाशे जाएंगे। संगोष्ठी में मुख्य रूप से उच्च शिक्षा के विस्तार, क्षेत्रीय व लिंग आधारित असमानता, पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) के नए मॉडल की कार्यप्रणाली सहित ढांचागत व व्यवस्था आधारित सुधार, शैक्षणिक सुधार, नॉलेज सोसाइटी के निर्माण, आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ की उपयोगिता पर विशेषज्ञ अपने विचार व्यक्त करेंगे।

विश्वविद्यालय में आयोजित हो रही इस संगोष्ठी में देशभर से आए शिक्षाविद्, रिसर्च स्कॉलर भागीदारी करेंगे। संगोष्ठी में व्यापक तरीके से शिक्षकों, शिक्षण तथा शिक्षक की तैयारी और व्यावसायिक विकास से संबंधित मुद्दों को संबोधित करके पंडित मदन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग योजना के उद्देश्यों को प्राप्त करना है। इस संगोष्ठी के कोर्डिनेटर डॉ. अनोज राज, डॉ. चांदवीर तथा डॉ. अमित सिंह लठवाल है।

Related posts

नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी सहाय की सगाई, 9 फरवरी को शादी

Ajit Sinha

अनुबंध या आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन में वृद्धि

Ajit Sinha

LIVE: 134 में 131 MLA के समर्थन का दावा,पन्नीरसेल्वम पर भारी पड़ रही है शशिकला!

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x