Athrav – Online News Portal
Uncategorized

महेंद्रगढ़ : राजपूत समाज धूमधाम से मनाएगा विजयदशमी पर्व, हजारों की संख्या में जुटेंगे समाज के लोग

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ : आगामी 30 सितम्बर को स्थानीय देवीलाल पार्क के पास  राजपूत समाज जिला स्तरीय सम्मेलन कर विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाएगा । जिसमे हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे।  उक्त विचार राजपूत सभा के प्रधान सवाई सिंह राठौड़  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहे | उन्होंने कहा कि   समाज में फैली बुराइयों के बारे में लोगो को जागरूक किया जाएगा।

राजपूत समाज द्वारा दहेज प्रथा , मृत्यु भोज आदि का बहिस्कार किया जाएगा। 30 सितंबर को महेंद्रगढ़ में राजपूत समाज  के लोगो द्वारा शस्त्र पूजन और  अश्व पूजन किया जाएगा।  पुरे जिले से राजपूत समाज के लोग एक साथ एक मंच पर एक पंडाल के निचे बैठेंगे । उन्होंने कहा की राजपूत समाज द्वारा वर्ष में एक बार शस्त्र पूजन का आयोजन विजयदशमी के दिन किया  जाता है।  इस दिन अबकी बार यह आयोजन महेंद्रगढ़ देवीलाल पार्क के सामने किया जाएगा।  उन्होंने राजपूत समाज के लोगो के लिए बनने वाले भवन के लिए जमीन देने के मामले पर  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की वर्तमान सरकार से राजपूत समाज की उम्मीद टूट चुकी है।  और अब उन्हें बीजेपी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है।  राजपूत समाज के लोग अब स्वम पैसे इकठ्ठे करके शौर्य भवन का निर्माण करेगा और उसके लिए जल्द ही भूमि की खरीददारी की जायेगी।  इस मौके पर संजीव तंवर,ठाकुर पूर्ण सिंह, दलीप सरपंच , राकेश बसई , राजकुमार शेखावत , अशोक शेखावत , रत्तन सिंह चेयरमैन , मनोज सिंह ,सहित अन्य राजपूत  समाज के लोग मौजूद थे।

Related posts

नीट पेपर लीक पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई की मांग- इस्तीफा दें शिक्षा मंत्री, एनटीए को किया जाए बैन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :दयालबाग स्थित अग्रवाल सोसायटी के एक फ्लैट में दो क्रिस्चन महिलाओं ने आत्म हत्या कर ली,संख्या बढ़ सकती हैं।

Ajit Sinha

सपा ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की, छह को दिया टिकट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x