Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :‘सफलता चाहिए तो लक्ष्य निर्धारित करो और खुद को लक्ष्य प्राप्ति के लिए झोंक दो’सकारात्मक सोच से ही मिलती है जीवन में सफलताः डॉ. विवेक बिन्द्रा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के कैरियर एवं परामर्श प्रकोष्ठ द्वारा वैदिक क्लब के सहयोग से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया,जिसमें अंतर्राष्ट्रीय विख्यात प्रेरक वक्ता डॉ. विवेक बिंद्रा ने विद्यार्थियों को जीवन में उत्साह के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।‘शिक्षा तथा कॉर्पोरेट क्षेत्र में विद्यार्थियों क्षमता में सुधार’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में काफी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। सत्र का संचालन प्रबंधन अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ.अरविंद गुप्ता द्वारा किया गया।
कुलपति प्रो दिनेश कुमार ने डॉ.विवेक बिन्द्र का विश्वविद्यालय में स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रेरक वक्ता को सुनना विद्यार्थियों के लिए एक सुअवसर है तथा आशा जताई कि डॉ बिन्द्रा का प्रेरक उद्बोधन विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण तथा जीवन में लक्ष्य हासिल करने में मददगार बनेगा।लगभग दो घंटे के प्रेरक सत्र में डॉ. बिन्द्रा ने विद्यार्थियों के साथ-साथ संकाय सदस्यों को विभिन्न गतिविधियों द्वारा सत्र से जोड़े रखा। ऊर्जा से भरपूर इस सत्र ने विद्यार्थियों को जीवन में कभी ‘ना’ न कहने की सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रसिद्ध बास्केटबाल खिलाड़ी माइकल जोर्डन तथा हॉलीवुड अभिनेता अर्नाल्ड श्वार्जनेगर के जीवन से सीखने के लिए प्रेरित किया कि कैसे उन्होंने अपने जीवन में लक्ष्य को हासिल किया। डॉ. बिन्द्रा ने विद्यार्थियों के जीवन में आने वाली विभिन्न चुनौतियों तथा चुनौतियों से निपटने के उपायों के बारे में भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को गीता पढ़ने का सुझाव दिया तथा बताया कि गीता के ज्ञान से विद्यार्थी कैसे सीख ले सकते है। विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित कार्यशाला में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में कार्निवाल परेड का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

Ajit Sinha

फरीदाबाद में औषधि नियंत्रक विभाग ने नशीली दवाओं के बड़ी खेप सहित दो दवा तस्करों को किया पुलिस के हवाले।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए जमा हुए 109 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 280 फार्म दाखिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x