Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महेंद्रगढ़ : जीएसटी देश को आर्थिक रूप से सक्षम करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है , शिक्षा मंत्री।

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेन्द्रगढ़ :  हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के बाद देश के इतिहास में पहली बार लागू किया गया माल एवं सेवा कर अर्थात जीएसटी देश को आर्थिक रूप से सक्षम करने की दिशा में अब तक का सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद देश आर्थिक आजादी की ओर बढ़ रहा है और इसका फायदा देश के हर नागरिक को होगा।

प्रो. शर्मा ने गत दिवस देर साय: जयराम सदन महेन्द्रगढ़ में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी के आने से महंगाई कम हो रही है। जीएसटी से अमीरों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं और गरीबों को फायदा ही फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी की सोच है कि जीएसटी के तहत मिलने वाला कर जनता की भलाई में प्रयोग हो और इसका लाभ देश के हर कोने में विराजमान गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर विरोधी पार्टियों के लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये केवल अपना स्वार्थ चाहने वाले लोग है। इनको जनता से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि जीएसटी भारत के इतिहास में आम जनता के हितों को देखते हुए सबसे बड़ा और सार्थक कदम साबित होगा।
उन्होंने बताया कि जो टैक्स का निर्धारण हुआ है जीएसटी में किसी वस्तु पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। टैक्स निर्धारण करते समय सैंट्रल टैक्स, वैट टैक्स और इम्बेडिड टैक्स जो पहले लगता था, उनको जमा करके जो नजदीकी टैक्स बैंड में आया, उसे उसमें रखा गया है। मुख्यत: सभी वस्तुओं पर टैक्स की दर कम हुई है जिसके कारण मंहगाई दर में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। जीएसटी के संबंध में लोगों की शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करने व इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रत्येक जिला में संगोष्ठी का आयोजन होगा। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही संमाधान किया जबकि कुछ समस्याओं के त्वरित समाधान करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की भाजपा सरकार हर तरह की की समस्या का स्थाई रूप से लंबी अवधि तक टिकाऊ एवं मजबूत समाधान करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान, जन-जन का विकास जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश एवं प्रदेश ने अभूतपूर्व उन्नति की है। इसी कड़ी में महेन्द्रगढ क्षेत्र भी तेजी से विकास के नए-नए आयाम छूता जा रहा है। प्रो. शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र को हर प्रकार की समस्या से मुक्त करके विकसित महेन्द्रगढ़ बनाना  ही मेरा सदैव से लक्ष्य रहा है।
इस अवसर पर सुधीर दिवान, कंवर सिंह यादव, डालू सिंह बसई, गगन सैनी, नितिन गोयल, लीलू बोहरा, सतबीर यादव नौताना, ग्यारसी लाल देवास, छाजूराम यादव देवास, बीरेन्द्र सिंह पालड़ी,मास्टर कैलाश शर्मा पाली, सुकेश दिवान, दिनकर बोहरा, राकेश शास्त्री, कुलदीप शर्मा, महेन्द्र ङ्क्षसह प्रजापत, हरबिलास, राजेश यादव, बलबीर सैनी, ठाकुर पृथ्वी सिंह बुचावास आदि अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद; भाजपा सरकार के विधायक व मंत्री अपने घरों में ना बैठे, बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दे : नेटा डिसूजा

Ajit Sinha

64 किसानों के अनाज के 3.5 करोड़ रूपए लेकर फरार आरोपी प्रेमचंद को फरीदाबाद के एक मकान से पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

ऐतिहासिक जीत पर कृष्ण पाल गुर्जर को योगी समाज के जिला अध्यक्ष रामेश्वर योगी ने बधाई दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x